
सालों पहले कंगना ने खुद को बताया 'ड्रग एडिक्ट', अब मुकरीं, बोलीं- एक्टिंग थी
AajTak
2020 में एक वीडियो में कंगना रनौत ने बतौर टीनएजर घर छोड़ने और उसमें आई मुश्किलों को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे लाइफस्टाइल में आए बदलाव के चलते वो ड्रग्स का इस्तेमाल करने लगे थीं. हालांकि एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस बयान को नकार दिया. एक्ट्रेस ने इसे मेथड एक्टिंग का नाम दिया.
कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में वक्त हैं. इस बीच अतीत में अपने विवादों बयानों से उन्हें पीछा छुटाना पड़ रहा है. एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में कदम रख चुकी कंगना रनौत से उनके एक पुराने बयान पर सवाल किया गया. साल 2020 में एक्ट्रेस ने खुद को 'स्टार और ड्रग एडिक्ट' बताया था. ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान जब इसे लेकर कंगना से सवाल किया गया तो वो मुकर गईं.
उस वीडियो में कंगना रनौत ने बतौर टीनएजर घर छोड़ने और उसमें आई मुश्किलों को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि कैसे लाइफस्टाइल में आए बदलाव के चलते वो ड्रग्स का इस्तेमाल करने लगे थीं. हालांकि लल्लनटॉप संग इंटरव्यू में उन्होंने अपने इस बयान को नकार दिया. एक्ट्रेस ने इसे मेथड एक्टिंग का नाम दिया.
कंगना ने नहीं किया ड्रग्स का इस्तेमाल?
उन्होंने कहा, 'जब आप एक प्रोटेक्टिव वातावरण में आपको सबकुछ सेफ लगता है. लेकिन जब आप परिवार का कम्फर्ट छोड़कर बाहर जाते हो तो आपको अलग-अलग चीजों का एक्सपीरिएंस मिलता है. मैं यंग थी और खुलकर जीने वाली थी. कोई भी नया एक्सपीरिएंस भले ही वो डरावना हो, लुभावना हो, सुंदर हो या डार्क हो. मुझे अपनी ओर आकर्षित करता था. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं एडिक्ट बन गई थी.'
कंगना ने कहा कि उनके ये एक्सपीरिएंस अपने स्क्रीन पर निभाए जाने वाले किरदारों को समझने के लिए थे, न कि ड्रग्स का इस्तेमाल करने के बारे. फिल्म 'गैंगस्टर', 'वो लम्हे' और 'फैशन' के अपने किरदारों का उदाहरण कंगना ने दिया, जो ड्रग एडिक्शन, मेंटल हेल्थ इश्यू और शराब की लत से जूझ रहे थे. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं मेथड एक्टिंग के साथ एक्सपेरिमेंट कर रही थी. मैं उन किरदारों की गहराई को समझना चाहती थी. और हां, इसका मतलब है ये समझना कि वो कैसा महसूस करते हैं. लेकिन ये सब प्रोसेस का हिस्सा था. मेरी असली जिंदगी से जुड़ा नहीं था.'
कंगना रनौत ने बताया कि फिल्म के सेट पर लोगों को स्मोकिंग करते देख वो बहकती भी थीं. उन्होंने कहा, 'क्योंकि तुम यंग हो, तुम बहुत खुले विचार के हो. अगर आप आज की कंगना और उसके विचारों को देखते हैं तो आपको लगता है कि वो पुरानी कंगना जैसी चीजें पा सकती है. मुझे नहीं लगता. वो क्वालिटी अब मेरे अंदर नहीं है. मेरे पास 16 साल की लड़की की मासूमियत नहीं है. मैं अब मैच्योर हो गई हूं. मुझे सही और गलत में फर्क पता है. अब अगर मुझे पता है कि रेव पार्टी हो रही है, मैं उसमें नहीं जाऊंगी. लेकिन यंग कंगना ऐसा नहीं करती.'

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











