
साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को 20 साल की सजा, रांची की पॉक्सो विशेष अदालत का बड़ा फैसला
AajTak
झारखंड के रांची में नाबालिग साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. मामले में जीजा को कोर्ट ने 11 फरवरी को दोषी ठहराया था. वहीं, अब सजा सुनाई है.
झारखंड के रांची में नाबालिग साली से दुष्कर्म करने वाले जीजा को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. पॉक्सो विशेष अदालत ने जीजा को 11 फरवरी को दोषी ठहराया था और 18 फरवरी को उसे 20 साल की सजा सुना दी है. यानी जीजा को जिंदगी के बचे दिन अब जेल में काटनी होगी.
पॉक्सो मामले के विशेष न्यायधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने ये सजा अनिल इक्का को सुनाया है. अदालत ने इक्का को साली से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया है. दअरसल ये मामला 28 जून 2019 का है. इसको लेकर पीड़िता ने रांची के छन्हों थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसका जीजा स्कूल में नामांकन के बहाने उसे लेकर गया था.
यह भी पढ़ें: अलवर: दुष्कर्म के आरोपी चाचा को मरते दम तक रहना होगा जेल में, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा
शराब के नशे में किया था दुष्कर्म
वापसी में बाइक खराब होने के बहाने से उस पैदल लेकर खेत के रास्ते घर जाने लगा. जहां सुनसान जगह पर उसने मौका पाकर शराब के नशे में पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी बुआ को दी. जिसके बाद बुआ की मदद से उसने जून 2019 में मामला दर्ज करवाया था.
अभियोजन पक्ष यानी पीड़िता की तरफ से ठोस साक्ष्य भी पेश किए गए थे. ऐसे में अदालत ने जीजा को सजा सुनाकर पब्लिक डोमेन में भी ये मैसेज दे दिया है कि जुर्म करने वाले की जगह सलाखों के पीछे ही है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









