
'सारी चीजें लव जिहाद से नहीं देखनी चाहिए', तुनिशा शर्मा सुसाइड मामले पर बोले सपा सांसद एसटी हसन
AajTak
तुनिशा शर्मा सुसाइड केस पर बात करते हुए सपा सांसद एसटी हसन ने कहा, आपस में प्यार था उनका. शादी करना चाहते थे, लेकिन हमारा समाज अभी इतना लिबरल नहीं है कि दो मजहब के लोग आपस में शादी कर लें. समाज का दबाव था शायद उनके ऊपर, लेकिन जो भी था इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए था.
तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में हर दिन एक नया एंगल सामने आ रहा है. तुनिशा की मां ने एक्ट्रेस के को-स्टार शीजान खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिलहाल पुलिस केस की जांच में जुटी हुई है और शीजान खान की कस्टडी 14 दिन तक बढ़ा दी गई है. वहीं अब इस पर सपा सांसद एसटी हसन ने अपनी राय रखी है.
तुनिशा केस पर सपा सांसद का बयान अलीबाबा एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा अपने को-एक्टर शीजान खान संग रिलेशन में थीं. दोनों ने करीब 6 महीने तक एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया. ब्रेकअप से दुखी तुनिशा ने सुसाइड करके खुद की जिंदगी खत्म कर ली.
इस बारे में बात करते हुए सपा सांसद एसटी हसन ने कहा, 'आपस में प्यार था उनका. शादी करना चाहते थे, लेकिन हमारा समाज अभी इतना लिबरल नहीं है कि 2 मजहब के लोग आपस में शादी कर लें. समाज का दबाव था शायद उनके ऊपर, लेकिन जो भी था इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए था. सारी चीजें लव जिहाद से नहीं देखनी चाहिए. मुझे पहले दिन से लग रहा था कि यह मामला लव जिहाद पर आकर रुक जाएगा. पर क्यों हर चीज को लव जिहाद के आइने से देखना होता है.'
आगे वो कहते हैं, 'अगर लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव था तो, उन्होंने मामला दर्ज क्यों नहीं करवाया. क्यों शिकायत नहीं दर्ज करवाई? अगर दबाव बना भी रहे थे, तो लड़की मना कर देती कि मेरा और तुम्हारा रास्ता अलग-अलग है.'
तुनिशा की मां ने जीशान पर लगाए ये गंभीर आरोप तुनिशा शर्मा की मां का कहना है कि शीजान ने उनकी बेटी के साथ धोखा किया है. शीजान ने पहले तुनिशा को शादी के सपने दिखाए. इसके बाद उन्हें मुस्लिम बनाना चाहा. यही नहीं, शीजान के लिए तुनिशा दरगाह जाती थीं. वो शीजान की फैमिली के करीब जाते-जाते अपनी मां से दूर हो रही थीं.
तुनिशा की मां का कहना है कि जब तक वो शीजान को सजा नहीं दिलवा देंगी, उन्हें छोड़ने वाली नहीं हैं.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











