
'सादिक खान को मेरे स्वागत भोज में बिल्कुल मत बुलाना...', लंदन के दौरे पर क्यों भड़क गए ट्रंप
AajTak
अमेरिका वापसी के दौरान एयरफोर्स वन में ट्रंप से लंदन के मेयर सादिक खान की राजकीय भोज से गैर-मौजूदगी को लेकर सवाल किया गया. इसके जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा कि 'मैं उन्हें वहां नहीं चाहता, मैंने कहा था कि वह वहां नहीं होने चाहिए.' इसके साथ ही ट्रंप ने सादिक खान को दुनिया का सबसे बुरा मेयर बता दिया.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लंदन के मेयर सादिक खान से पुरानी दुश्मनी है. दोनों ही एक-दूसरे पर तीखे हमले करते रहे हैं और इसका सबसे ताजा उदाहरण ट्रंप की ब्रिटेन यात्रा के दौरान देखने को मिला. ट्रंप ने लंदन से वॉशिंगटन लौटते हुए कहा कि वह नहीं चाहते थे कि लंदन के मेयर सादिक खान विंडसर कैसल में राजा की तरफ से आयोजित स्टेट डिनर में शामिल हों. इससे पहले भी ट्रंप ने लंदन के पहले मुस्लिम मेयर सादिक खान को 'घटिया इंसान' बताया था.
'मैं उनकी मौजूदगी नहीं चाहता था'
अमेरिका वापस लौटते समय एयरफोर्स वन विमान में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने सादिक खान को 'दुनिया के सबसे खराब मेयरों में से एक' बताया और कहा कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे, लेकिन मैंने उनके वहां आने को लेकर साफ मना कर दिया था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सादिक खान ने राजकीय भोज के लिए न्योता नहीं मांगा था और न ही उन्होंने इसकी उम्मीद की थी. मेयर के करीबी सूत्र ने कहा कि ट्रंप की राजनीति ने डर और बंटवारे के बीज बोए हैं.
ट्रंप का हालिया बयान सादिक खान के साथ चली आ रही उनकी पुरानी कड़वाहट को और बढ़ाने वाला है. ट्रंप ने 2019 में मेयर सादिक खान को 'पूरी तरह से विफल व्यक्ति' कहा था और सादिक ने उन पर दक्षिणपंथी राजनीति को भड़काने का आरोप लगाया था. साथ ही कहा था कि ट्रंप उनके मजहब और रंग की वजह से उनपर निशाना साधते हैं. ट्रंप ने लंदन के मेयर के शासन पर अपने पिछले हमलों को दोहराते हुए उन्हें इमिग्रेशन के मामले में 'डिजास्टर' बताया.
'दुनिया के सबसे खराब मेयर'
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि लंदन के मेयर खान दुनिया के सबसे खराब मेयरों में से एक हैं, और हमारे यहां भी कुछ बुरे मेयर हैं.' ट्रंप ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत बुरा काम किया है. लंदन में अपराध बहुत बढ़ गया है.' साथ ही कहा, 'मैंने कहा था कि वह वहां न रहें. वह वहां रहना चाहते थे, और जैसा कि मैं समझता हूं, मैं उन्हें वहां नहीं चाहता था.' जवाब में सादिक के एक करीबी सूत्र ने मेयर के काम के बारे में ट्रंप के आकलन को खारिज कर दिया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.







