
'साथ जी नहीं सकते, मर तो सकते हैं...', सुसाइड नोट लिख फंदे से झूला प्रेमी जोड़ा
AajTak
पाली में एक प्रेमी जोड़े द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. सुसाइड से पहले युवती ने एक वीडियो भी बनाया है. साथ ही एक सुसाइड नोट भी लिखा है. इसमें उसने अपने ही परिजनों पर परेशान करने का आरोप लगाया है.
राजस्थान के पाली जिले में एक प्रेमी जोड़े ने सुसाइड कर लिया. दोनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती पहले घर से भागकर शादी करने वाले थे, लेकिन उस वक्त युवती को परिजन जबरन उसे वापस घर ले आए थे. साथ ही युवक और उसके परिजनों को भी गांव में आने से रोक दिया था. इस बात से परेशान होकर प्रेमी युगल ने सोमवार रात को खुदकुशी कर ली.
युवती ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो और सुसाइड नोट भी लिखा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को रोहट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. प्रेमी युगल की आत्महत्या की सूचना मिलने पर कलेक्टर नमित मेहता और एसपी गगनदीप सिंगला भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.
एसपी गगनदीप सिंगला ने बताया कि युवती के घर से गायब होने की सूचना पर उसके परिजन युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों के साथ मारपीट की. इसमें युवक के माता-पिता और भाई जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है.
प्रेमी जोड़े का सुसाइड नोट वायरल जानकारी के मुताबिक, आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने परिजनों पर जबरन शादी कराने और प्रेमी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. युवती ने वीडियो में आरोप लगाया कि युवक और उसकी जाति अलग होने के कारण उन्हें धमकी दी जा रही थी. साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई.
ऐसे में दोनों ने तय किया कि वे सुसाइड कर लेंगे. इसके बाद दोनों सोमवार रात को घर से फरार हो गए. साथ ही एक सुसाइड नोट भी लिखा और उसे सोशल मीडिया के जरिए वायरल कर दिया. इस सुसाइड नोट में लिखा है कि 'हम साथ जी नहीं सकते तो क्या, साथ मर तो सकते हैं'. फिर अगले दिन दोनों के शव एक पेड़ से लटके मिले.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







