
सात Gen-Z विद्रोही, सुशीला कार्की-दुर्गा प्रसाई और आर्मी हेडक्वार्टर... नेपाल के फ्यूचर पर फैसले की बड़ी मीटिंग जारी
AajTak
माना जा रहा है कि कार्की और प्रसाई, Gen-Z और सेना के बीच दूसरे दौर की बातचीत पूरी होने के बाद सेना नेतृत्व से मिलेंगे. यह मुलाकात नेपाल के वर्तमान राजनीतिक गतिरोध को तोड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.
नेपाल में नई सरकार को लेकर आर्मी हेड क्वार्टर में इस वक्त अहम वार्ता जारी है सेना और जेन-जी के प्रतिनिधियों के बीच इस वक्त वार्ता हो रही है. जेन-जी की तरफ से सात लोग आर्मी हेडक्वार्टर में मौजूद हैं. इससे पहले नेपाल की पूर्व न्यायाधीश सुशीला कार्की और दुर्गा प्रसाई को भी सेना की सुरक्षा में अलग-अलग गाड़ियों से आर्मी हेडक्वार्टर पहुंचाया गया था.
सूत्रों के मुताबिक सेना प्रमुख के साथ सुशीला कार्की की बातचीत शाम चार बजे शुरू होगी. ये बातचीत तब शुरू होगी जब जेन-जी प्रतिनिधियों के साथ आर्मी लीडरशिप की दूसरे दौर की वार्ता पूरी हो जाएगी.
सूत्रों के अनुसार, आर्मी हेडक्वार्टर में फिलहाल GenZ और सेना नेतृत्व के बीच दूसरी दौर की बातचीत जारी है. सात सदस्य इस बैठक में मौजूद हैं. इसके बाद सुशीला कार्की और दुर्गा प्रसाई आर्मी चीफ से मुलाकात करेंगी. यह मुलाकात लगभग शाम 4 बजे होने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: नेपाल के शाही परिवारों का भारत से रहा है खास नाता... कईयों की यहां के राजघरानों में हुई है शादियां
ब्रेकथ्रू साबित होगी बातचीत!
सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल ने राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल से भी टेलीफोन पर बातचीत कर मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराया है. उन्होंने राष्ट्रपति को बताया कि सेना राजनीतिक और संवैधानिक समाधान निकालने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










