
सात समंदर पार कपिल शर्मा ने ऐसा क्या कह दिया, जो पत्नी गिन्नी चतरथ से मांगनी पड़ रही माफी
AajTak
कपिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ का जिक्र किया है. कपिल शर्मा इन दिनों कनाडा टूर पर हैं. कपिल वहां लोगों को हंसा रहे हैं. जानते हैं सात समंदर पार ऐसा क्या हो गया जो कपिल को पत्नी से माफी मांगनी पड़ी.
स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों विदेश में अपने फैंस को हंसी का डोज दे रहे हैं. 1 महीने के कनाडा और यूएस ट्रिप पर गए कपिल सोशल मीडिया पर पल-पल की अपडेट शेयर कर रहे हैं. कपिल ने इंस्टा पर वैंकूवर कॉन्सर्ट का एक वीडियो शेयर किया है जिसके बाद वे अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ से माफी मांगते हुए दिखे.
कपिल शर्मा का वीडियो वायरल
आप भी सोच रहे होंगे कि सात समंदर पार ऐसा क्या हो गया जो कपिल को पत्नी से माफी मांगनी पड़ी. चलिए सस्पेंस को तोड़ते हुए आपको बताते हैं पूरी बात. कपिल ने इंस्टा पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें कपिल कैमरे की तरफ देखते हुए कहते हैं- आप सब के लिए...कपिल इतना कहते हैं कि लोग जोर से हूटिंग करने लगते हैं. तभी कपिल ने कहा- गिन्नी तू मेरी कभी नहीं सुनती, देख कितने लोग मुझे सुनने आए हैं वो भी टिकट खर्च करके.
Amitabh Bachchan की कार में किसने दी दस्तक? देखकर नहीं रहा खुशी का ठिकाना
ऐसा कहते हुए कपिल शर्मा अंत में हंसते हैं. कपिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने कैप्शन लिखा- सॉरी. साथ में रोने वाला इमोजी भी बनाया है. कपिल के इस वीडियो को देख लोगों की हंसी नहीं रूक रही है. कपिल शर्मा की पोस्ट पर रिचा शर्मा, नेहा पेंडसे, अफसाना खान, हिमांशु सोनी, राजा हसन ने रिएक्ट किया है.
Alia Bhatt Pregnant: पापा बनने के लिए एक्साइटेड Ranbir Kapoor, आलिया के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट से पहले कर ली थी बच्चे की शॉपिंग!

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










