
सात फेरों से सलाखों तक... शिलांग हनीमून हत्याकांड में ऐसे खुली सोनम की साजिश की सात पहेली
AajTak
11 मई को इंदौर में राजा संग सात फेरे लेने वाली सोनम अब 11 जून को सलाखों तक पहुंच गई है. एक महीने के भीतर अपने पति को मारने की साजिश रचकर फरार रहने वाली सोनम से अब शिलांग पुलिस उसके प्रेमी राज और दूसरे हत्यारोपियों को सामने बैठाकर पूछताछ करने जा रही है. और तब उन साजिश की पहेलियों का सच खुल रहा है, जिन्हें सोनम ने रचा.
शिलांग के हनीमून हत्याकांड में सोनम की चुप्पी टूटने लगी है. शिलांग पुलिस के सामने सोनम अब गुनाह कबूल रही है. दावा है कि मेघालय पुलिस के सामने सोनम ने रोते-रोते साजिश की बात मानी. शिलांग पुलिस ने हत्या के बाद का सीसीटीवी वीडियो दिखाया तो सोनम रो पड़ी. वीडियो में कॉन्ट्रैक्ट किलर के साथ सोनम दिख रही थी. सोनम को उस शर्ट की फोटो भी दिखाई, जो मौका-ए-वारदात से मिली. पुलिस ने सोनम और राज कुशवाहा का आमना-सामना भी कराया.
11 मई को इंदौर में राजा संग सात फेरे लेने वाली सोनम अब 11 जून को सलाखों तक पहुंच गई है. एक महीने के भीतर अपने पति को मारने की साजिश रचकर फरार रहने वाली सोनम से अब शिलांग पुलिस उसके प्रेमी राज और दूसरे हत्यारोपियों को सामने बैठाकर पूछताछ करने जा रही है. और तब उन साजिश की पहेलियों का सच खुल रहा है, जिन्हें सोनम ने रचा.
मेघालय पुलिस के सूत्र कहते हैं कि सबकुछ सोनम ने प्लान किया हनीमून कहां जाना है. शिलांग का टिकट कब का कटाना है. हत्या की जगह कौन सी होगी. हत्यारे कौन से होंगे. हत्यारों को कितना पैसा दिया जाएगा. हत्या के लिए हथियार कौन सा होगा. हत्यारों के रुकने की जगह कहां होगी. प्रेमी राज हत्या के वक्त कहां रहेगा. हत्या के बाद कौन कैसे कहां जाएगा. हत्या के बाद कब सामने आना है. राज को मारकर क्या कहानी सुनाना है.
पुलिस के मुताबिक 23 मई को जब सोनम और राजा झरने की तरफ बढ़े तो उनके पीछे वो तीन हत्यारे भी थे, जिन्हें सोनम जानती थी. और फिर वो तीन हत्यारे राजा पर हमला करते हैं. पुलिस सूत्र के मुताबिक सोनम वहीं पर मौजूद होकर कहती है -हिट करो'. और फिर राजा को मारकर खाई में धकेल दिया गया. लेकिन जितने टुकड़े में सोनम अपनी साजिश की पिक्चर दिखाकर बचना चाहती रही, मेघालय पुलिस के मुताबिक उन्हीं सारे टुकड़ों को जोड़कर 'ऑपरेशन हनीमून' के तहत सोनम की साजिश की पहेली का राज खुल गया.
शिलांग पुलिस ही अब सोनम, उसके प्रेमी राज कुशवाहा, पैसे लेकर हत्या करने के आरोपी आकाश, आनंद और विशाल को एक साथ बैठाकर हर पहेली को सुलझाने जा रही है, जिसकी कहानी मध्य प्रदेश के इंदौर से शुरू होती है. दरअसल, राजा को मारने का प्लान शादी के चार दिन बाद बनने लगा.
सोनम ने शिलांग का सात दिन का प्लान बनाया था. 20 मई से 27 मई तक के इसी प्लान में सबकुछ तय था. हत्या से लेकर फरारी तक. लेकिन स्कूटी, रेनकोट, व्रत पर झूठ, एक फोटो जैसे तमाम साबूत ये आरोपी अपने पीछे छोड़ते गए, जिन्हें जोड़कर शिलांग पुलिस ने पूरी तस्वीर साफ करनी शुरू कर दी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










