
साड़ी में प्रोफेसर ने किया ऐसा डांस, स्टेज पर लगा दी आग, Badshah बोले- Present Mam
AajTak
इन दिनों एक कॉलेज ईवेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें स्टेज पर कॉलेज की कुछ महिला प्रोफेसर नजर आ रही हैं जो 'काला चश्मा...' गाने पर डांस कर रही हैं. वहीं एक टीचर की एनर्जी देखते बनती है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कॉलेज ईवेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें स्टेज पर कॉलेज की कुछ महिला प्रोफेसर नजर आ रही हैं जो 'काला चश्मा...' गाने पर डांस कर रही हैं. सभी ने साड़ी पहनी हुई है. हालांकि इसमें एक टीचर अरुणिमा देवाशीश गजब के स्टेप्स कर रही हैं जिसने स्टेज पर आग लगाई हुई है. वीडियो केरल में एर्नाकुलम में सेंट टेरेसा कॉलेज का है.
वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि इसे एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग कमेंट सेक्शन में अरुणिमा की तारीफ करते नहीं थक रहे. स्टेज पर मौजूद लड़कियों ने भी अपनी टीचर को खूब चीयर किया. एक स्टूडेंट द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है- हमारे टीचर्स बहुत कूल हैं.
कमाल की बात ये है कि अन्य लोगों के साथ कमेंट सेक्शन में सिंगर और रैपर बादशाद ने भी कमेंट किया. उन्होंने कमेंट में लिखा- प्रिजेंट मैम. बताते चलें कि प्रोफेसर अरुणिमा देवाशीष एक प्रोफेश्नल डांसर भी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 6,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
बता दें कि बच्चों के साथ इंज्वाय करते टीचर्स के ऐसे कई वीडियो पहले भी वायरल होते रहे हैं. कुछ समय पहले एक स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अपने जन्मदिन पर टीचर ने क्लास में बच्चों के साथ जमकर डांस किया था. इसमें मैडम का 'कजरारे...' गाने पर डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











