
'साड़ी में अच्छी लगती हो, मेरे साथ फोटो खिंचवाओ...', गलत इरादे से लेडी टीचर के पीछे पड़ा स्कूल का प्रिंसिपल
AajTak
Rajasthan News: भरतपुर जिले में एक स्कूल का ही प्रिंसिपल गलत इरादे से महिला टीचर के पीछे पड़ा हुआ है. एक दिन प्रिंसिपल ने टीचर के साथ जबरदस्ती फोटो खींचकर वॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया. पीड़िता ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करा दी है.
Rajasthan News: भरतपुर जिले में एक महिला टीचर से गलत हरकत करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि स्कूल का ही प्रिंसिपल गलत इरादे से टीचर के पीछे पड़ा हुआ है. प्रिंसिपल ने एक दिन उसके साथ जबरदस्ती फोटो खींचकर वॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया. पीड़िता ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है.
यह मामला रूपवास कस्बे स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का है. जहां तैनात टीचर ने उपखंड मजिस्ट्रेट रूपवास को लिखित में शिकायत देते हुए स्कूल के प्रिंसिपल अमर दयाल पर आरोप लगाया है.
महिला टीचर ने लिखा है, ''मैं 17 वर्षों से अध्यापिका के पद पर तैनात हूं. मेरे स्कूल के प्राचार्य मेरे पीछे पड़े हुए हैं. वह गलत इरादा रखते हुए मेरे साथ गलत हरकत करते हैं और कहते हैं कि साड़ी में तुम बहुत सुंदर लगती हो, इसलिए मैं तुम्हारे साथ फोटो लेना चाहता हूं. प्राचार्य की इन हरकतों से मैं मानसिक रूप से बहुत परेशान हूं.''
उपखंड मजिस्ट्रेट रूपवास राजीव शर्मा ने कहा, सरकारी स्कूलों में अध्यापिका के साथ शारीरिक उत्पीड़न के कई मामले जिले में सामने आए हैं. यदि स्कूल में बच्चों को शिक्षा देने वाले अध्यापक ही ऐसा कार्य करेंगे तो फिर बच्चों पर क्या असर पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल की एक अध्यापिका ने प्राचार्य के खिलाफ शिकायत पेश की है. इस संबंध में शिक्षा अधिकारी को जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है. एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें महिला सदस्य भी होगी जो इस पूरे मामले की जांच करेगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









