
साजिश, हत्या और शादी... निक्की के कत्ल को मिस्ट्री बना रहा साहिल, इन 3 सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
AajTak
निक्की हत्याकांड में आरोपी साहिल पुलिस को गुमराह करने का काम कर रहा है. उसके बयान ही पुलिस के मन में कई सवाल पैदा गए हैं. ये सवाल इस बात को लेकर है कि साहिल ने गुस्से में आकर निक्की को मारा या फिर पहले से उसकी कोई साजिश थी? अभी पुुलिस पूछताछ का आधार ये सवाल बना हुआ है.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आफताब ने पुलिस को अच्छे से गुमराह किया था. पहले कई महीनों तक जुर्म को छिपाकर रखा, जब सब सामने आने लगा, तब भी उसने इधर-उधर की बात कर पुलिस को उलझा दिया था. अब दिल्ली का ही निक्की हत्याकांड सामने आया है, फिर प्यार करने वाले ने ही दूसरे साथी की जान ली है. यहां पर आरोपी है साहिल गहलोत जिसने ना सिर्फ अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या की, बल्कि बाद में दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली. आफताब की तरह ये भी खुद को बहुत समझदार समझता है. पुलिस को लगातार भटकाने का काम कर रहा है. बयान भी बदल रहा है जिस वजह से अलग-अलग थ्योरी जन्म ले रही हैं.
इस समय तीन ऐसे सवाल पुलिस के सामने खड़े हैं जो साहिल के बयानों पर ही सवाल उठा देते हैं-
सवाल नंबर 1- साहिल ने गुस्से में आकर निक्की की हत्या की या ये एक सोची समझी साजिश थी?
सवाल नंबर 2- वारदात वाले दिन साहिल अपनी गाड़ी छोड़ दूसरी गाड़ी से निक्की को लेने क्यों आया?
सवाल नंबर 3- निक्की के साथ घूमने वाली थ्योरी सही, तो अपना बैग लेकर क्यों गया साहिल?
अब ये तीन वो सवाल हैं जिनका आधार खुद साहिल गहलोत है. असल में पुलिस पूछताछ में साहिल ने कई बार ये बोला है कि उसने गुस्से में आकर निक्की की हत्या कर दी. अगर उसकी बात को सही माना जाए तो वारदात वाले दिन वो क्यों निक्की को बाहर घुमाने की बात करता रहा और फिर उसके साथ इधर-उधर भटकता रहा. खुद साहिल ने पुलिस को बताया है कि सबसे पहले दोनों निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गए थे. उसके बाद दोनों ने हिमाचल जाने का प्लान बना दिया और उसके लिए कश्मीरी गेट निकल गए. अब ये सब साहिल के दावे हैं. उसके मुताबिक कश्मीरी गेट पर उसे परिवार से कॉल आने लगे तो उसने निक्की को सीधे-सीधे कह दिया कि वो उसे छोड़कर जा रहा है. यहीं से झगड़ा शुरू हुआ और उसने निक्की की हत्या कर दी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











