
साजिश, सुपारी और मर्डर... मर्सिडीज़ में मिली कारोबारी की खून से सनी लाश, कातिल को जानकर हैरान रह गए सब
AajTak
अहमदाबाद के बड़े कारोबारी और बिल्डर हिम्मत रुड़ानी की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है. उनकी लाश मर्सिडीज़ कार की डिग्गी से बरामद हुई. पुलिस जांच में सामने आया कि कत्ल की साजिश उनके एक करीबी रह चुके शख्स ने ही रची थी. ये कहानी चौंकाने वाली है.
Ahmedabad Himmat Rudani Murder Case: गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहने वाला एक बड़ा कारोबारी अचानक लापता हो गया. घरवालों ने पहले खुद उनकी तलाश शुरू की. कुछ घंटों बाद परिवारवालों को उनकी कार एक फ्लाईओवर के नीचे लावारिस हालत में खड़ी मिली. कार के अंदर तो कुछ नहीं था. लेकिन जैसे ही कार की डिग्गी खोली गई, घरवालों के होश उड़ गए. क्योंकि डिग्गी में कारोबारी की खून से सनी लाश थी. जब कत्ल के इस सनसनीखेज मामले की तफ्तीश आगे बढ़ी तो बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ. कत्ल की साजिश और दुश्मनी की ये कहानी हैरान करने वाली है.
लावारिस हालत में मिली मर्सिडीज़ कारअहमदाबाद के व्यस्त इलाकों में से एक है विराटनगर फ्लाईओवर. वहां से 13 सितंबर की रात की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जब उस फ्लाइओवर के नीचे सफेद रंग की एक मर्सिडीज़ कार लावारिस हालत में खड़ी थी. कार अहमदाबाद के एक जाने-माने बिल्डर हिम्मत रुड़ानी की थी. जो उसी रोज दोपहर से ही लापता थे और घर वाले पूरे शहर में उन्हें ढूंढ रहे थे. इसी सिलसिले में परिवार वालों की नजर इस कार पर पड़ी और कार में जो कुछ नजर आया, उसने हर किसी को दहला दिया.
मौके पर पहुंची ओढ़व थाने की टीम रुड़ानी का फोन तो स्विच्ड ऑफ था लेकिन कार के अंदर ही पड़ा था, जबकि कार पर कुछ खून के छींटे थे और कार से बदबू भी आ रही थी. ऐसे में घरवालों ने पुलिस को इस कार के बारे में खबर दी और ओढ़व थाने की टीम मौके पर पहुंची.
डिग्गी में थी हिम्मत रुड़ानी की लाश पुलिस ने कार की डिग्गी खोल कर तलाशी ली तो वही हुआ, जिस बात का डर था. कार के अंदर बिल्डर हिम्मत रुड़ानी की खून से सनी लाश पड़ी थी, जिसे डिग्गी में ठूंस दिया गया था. लाश पर चाकू से वार के कई निशान थे. पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और इसी के साथ मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई. अब पुलिस ने ओढ़व के अलावा निकोल और रामोल समेत शहर के कई थानों और क्राइम यूनिट्स की एक टीम बना कर तफ्तीश आगे बढ़ाई.
100 CCTV कैमरों की जांच में मिला सुराग विराटनगर के फ्लाईओवर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. हालांकि, एग्जैक्ट लोकेशन को कवर करने वाला कोई सीसीटीवी कैमरा तो नहीं था, लेकिन करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस को इतना तो पता चल ही गया कि हिम्मत रुड़ानी की मर्सिडीज कार को दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास फ्लाईओवर के नीचे छोड़ा गया था और कार छोड़ने के बाद तीन संदिग्ध एक बाइक पर सवार होकर भाग निकले.
बाइक से भाग रहे थे तीन संदिग्ध अब पुलिस ने बाइक को ट्रैक करना चालू किया. पुलिस ने बाइक के नंबर से पहले बाइक वाले का पता किया और फिर उसकी निशानदेही पर संदिग्ध कातिलों का नाम-पता और मोबाइल नंबर नोट किया. बाइक तेजी से राजस्थान की ओर बढ़ रही थी. जब अहमदाबाद पुलिस को अहसास हो गया कि बाइक उनके एरिया से बाहर निकल चुकी है, तो फिर अहमदाबाद पुलिस ने गुजरात राजस्थान बॉर्डर पर बनासकांठा पुलिस से कॉन्टैक्ट किया. पता चला कि तीनों बाइक छोड़ कर बस में सवार होकर राजस्थान के सिरोही की तरफ बढ़ रहे हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








