
'साजिद खान पर सलमान का हाथ, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता', बयान दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंचीं Sherlyn Chopra, मीडिया के सामने रोईं
AajTak
शर्लिन चोपड़ा, साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार को मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं. लेकिन पुलिस ने शर्लिन की मदद नहीं की. शर्लिन ने दावा किया कि उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है. शर्लिन चोपड़ा ने कहा कि साजिद खान के सिर पर किसी और का नहीं, बल्कि सलमान खान का हाथ है.
बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री का शर्लिन चोपड़ा जमकर विरोध कर रही हैं. शर्लिन ने पहले तो सलमान खान और मेकर्स से साजिद को शो से बाहर करने की गुजारिश की, लेकिन जब बात नहीं बन पाई तो शर्लिन ने साजिद खान को बिग बॉस से बाहर निकालने के लिए पुलिस की मदद लेनी चाही. लेकिन शर्लिन को पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिली.
पुलिस ने नहीं दर्ज किया शर्लिन का बयान
शर्लिन चोपड़ा साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार को मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं. लेकिन पुलिस ने शर्लिन की मदद नहीं की. शर्लिन ने दावा किया कि उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है.
मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने कहा- साजिद खान के सिर पर किसी और का नहीं, बल्कि सलमान खान का हाथ है. उनके होते हुए साजिद खान का कोई बाल तक बांका नहीं कर सकता है. शर्लिन चोपड़ा ने ये भी दावा किया है कि उन्होंने फीमेल पुलिस ऑफिसर से रिक्वेस्ट की कि वो उनका बयान दर्ज करें, लेकिन वो भी नहीं हुआ.
इमोशनल हुईं शर्लिन

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.











