
सागर हत्याकांड में फंसे ओलंपियन सुशील कुमार, जानें क्या कहते हैं पैतृक गांव बापरोला के लोग
AajTak
इंटरनेशल पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार पर सागर हत्याकांड में संलिप्त होने का आरोप है. उनके गांव बापरोला के रहने वाले लोग इस बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं. स्थानीय लोगों कहना है कि सुशील कुमार का व्यवहार बेहद शालीन है, वे सादगी से रहते हैं. कुछ लोग इस हत्याकांड पर स्तब्ध भी हैं.
दिल्ली के बापरोला गांव के रहने वाले ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान पर भले ही हत्या जैसा गंभीर आरोप लगा हो लेकिन गांव के लोगों को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है. बापरोला गांव के लोग सुशील पहलवान की शालीनता की बातें बताते हैं, जहां सुशील पहलवान हमेशा बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे. गांव के लोग कहते हैं कि सुशील कुमार मेहनती है और सादगी से रहने वाला व्यक्ति है. वहीं गांव के लोग मृतक सागर धनखड़ के प्रति संवेदना भी जाहिर कर रहे हैं पर सुशील पर लगे आरोपों पर स्तब्ध हैं. सुशील पहलवान और उनकी पत्नी ने भले ही गांव में रहना छोड़ दिया हो लेकिन अब भी उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य बापरोला गांव स्थित घर में ही रहता है. पूरा गांव उनके परिवार की शालीनता की बातें करता है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











