
'साक्षी ने संन्यास ले लिया, हमने भी संन्यास ले लिया, बात खत्म...' कुश्ती संघ पर एक्शन के बाद खुलकर बोले बृजभूषण सिंह
AajTak
यौन शोषण के आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि वो 11 महीने से ऐसा कह रहे हैं कहने दीजिए, मामला कोर्ट में है. इसमें लगातार राजनीति हो रही है हम तो अपना झेल रहा है. साक्षी ने भी सन्यास ले लिया, हमने भी सन्यास ले लिया, बात खत्म...
बीजेपी सांसद और कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके तमाम सवालों के जवाब दिए. गोंडा में रेसलिंग चैंपियनशिप कराने के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'हर फेडरेशन के लोगों ने हाथ खड़ा कर दिया कि हम इसे नहीं चला सकते है. 15-20 साल के बच्चों का भविष्य खराब ना हो इसलिए इस टूर्नामेंट को नंदनीनगर में कराने का फैसला किया गया. चार दिन में टूर्नामेंट कराना था. देश के 25 के 25 फेडरेशनों ने हाथ खड़े कर दिए और 31 दिसंबर तक यह टूर्नामेंट कराना था.'
सरकार से किया ये आग्रह
उन्होंने कहा, 'हमारे पास नंदनीनगर में हमारा सारा इंफ्रास्ट्रक्चर है. सभी फेडरेशनों ने इस पर अपनी सहमति दी. अभी भी मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वो इस टूर्नामेंट को अपनी देखरेख में करा ले. मैंने 12 साल में कैसा काम किया उसका मूल्यांकन मेरा काम करेगा. मैं कुश्ती से सन्यास ले चुका हूं. अब ये चुने हुए लोग अपना फैसला लेंगे. मेरा लोकसभा का चुनाव आ रहा है उसकी तैयारी करनी है. अब जो नई फेडरेशन आ रही है वो तय करेगी कि उसे कोर्ट जाना है या सरकार से बात करनी है.'
पोस्टर में आ रही थी अंहकार की बू
अपने घर के बाहर लगाए गए पोस्टरों और जेपी नड्डा से मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, ' चुनाव आने वाले हैं मैं कभी भी किसी से मिल सकता हूं. नड्डा जी हमारे नेता है हम उनसे मिलते रहेंगे. लेकिन पहलवानों के संबंध में कुछ बात नहीं हुई है. मुझे लगा कि इस पोस्टर (दबदबा है, दबदबा रहेगा वाले) में अहंकार की बू आ रही है इसलिए पोस्टर को हटा दिया.'
नई फेडरेशन को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'मैंने आपको बता दिया कि मैं 21 दिसंबर को ही कुश्ती से अपना नाता तोड़ चुका हूं. लोकतांत्रिक तरीके से ही सुप्रीम कोर्ट की निगरानी पर सरकार के आदेश से नई बॉडी का चुनाव हुआ है. अब क्या करना है, क्या नहीं, ये नई बॉडी को तय करना है. मैं नए पदाधिकारियों से चाहूंगा कि वो अपने ऑफिस का चुनाव कर लें. संजय सिंह भूमिहार हैं और मैं क्षत्रिय हैं, दोनों में दोस्ती तो हो सकती हैं.'

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











