
साउथ दिल्ली में तेज रफ्तार BMW का कहर, 4 लोग घायल, CCTV में कैद हुई घटना
AajTak
साउथ दिल्ली में तेज रफ्तार BMW कार सियाज से टकरा गई. इस दौरान टहल रहे चार लोग घायल हो गए. साथ ही बीएमडब्ल्यू की महिला कार चालक भी घायल हो गई. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया. वहीं, इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है.
साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश एन्क्लेव-2 इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू (BMW) कार ने सियाज कार को टक्कर मार दी. इस दौरान शाम की सैर के लिए अपने होटल से बाहर जा रहे चार लोग घायल हो गए. इसके अलावा बीएमडब्ल्यू की महिला कार चालक भी घायल हो गई. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स ट्रामा सेंटर भेजा गया. साथ ही सभी घायलों की एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) तैयार की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ जारी है और आगे आईपीसी की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जानकारी के मुताबिक, महिला ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर उसके परिजनों के साथ मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.
कोल्हापुर के रहने वाले हैं चारों घायल लोग
घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे शाम को टहलने वाले वाहन की चपेट में आ गए. घायल चारों लोग कोल्हापुर के रहने वाले हैं और वो दिल्ली किसी काम से आए थे. साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश के एक होटल में रुके हुए थे. सभी लोग रात का खाना खाने के बाद टहलने निकले थे. घायलों की पहचान 58 साल के यशवंत नलवाड़े, 50 साल के देवराज मधुकर गर्गटे, 62 साल के मनोहर और नितिन कोल्हापुरी के रूप में की गई है.
देखें वीडियो...
मामले में पुलिस ने बयान जारी कर कही ये बात

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











