
साउथ चाइना सी में चीन से बार-बार क्यों भिड़ रहा फिलीपींस? अमेरिका ने दी ये चेतावनी
AajTak
साउथ चाइना सी में फिलीपींस और चीन एक बार फिर भिड़ गए हैं. फिलीपींस ने चीन पर उसके जहाजों को जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है. इस बीच अमेरिका ने भी चीन को लेकर चेतावनी जारी की है. ये पूरा मामला क्या है? चीन-फिलीपींस का क्या है कहना? दक्षिण चीन सागर पर विवाद क्या है? समझिए...
साउथ चाइना सी यानी दक्षिण चीन सागर में चीन और फिलीपींस फिर भिड़ गए हैं. फिलीपींस ने आरोप लगाया है कि चीन के कोस्टगार्ड के जहाज ने उसकी एक सप्लाई बोट पर 'जानबूझकर' टक्कर मारी.
ये घटना दक्षिण चीन सागर में सेकंड थॉमस शोल में हुई, जिसे लेकर विवाद है. फिलीपींस इस जगह को आयुंगिन शोल कहता है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें फिलीपींस और चीन के जहाज में टक्कर देखी जा सकती है.
फिलीपींस के रक्षा सचिव गिलबर्तो टीयोडोरो ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया कि चीनी कोस्ट गार्ड और मैरिटाइम मिलिशिया जहाज ने अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ते हुए जानबूझकर हमारी सप्लाई बोट और कोस्टगार्ड शिप को टक्कर मारी.
उन्होंने बताया कि फिलीपींस की सरकार ने चीन के राजदूत हुआंग जिलियान को चीनी सरकार की लापरवाह और अवैध कृत्य की निंदा करने के लिए तलब किया गया था.
हुआ क्या था?
फिलीपींस के कोस्ट गार्ड के कोमोडोर जे तारिएला ने बताया कि करीब 5 चीनी कोस्टगार्ड शिप, 8 जहाज और 2 नौसेना जहाजों ने फिलीपींस की दो कोस्टगार्ड शिप और दो सप्लाई बोट को रोक दिया था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











