
साउथ अफ्रीका से करारी हार के बाद तमतमाए कप्तान सूर्या, डगआट में सपोर्ट स्टाफ के साथ की बहस, VIDEO
AajTak
भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने सुपर-8 के मुकाबले में 76 रनों से हरा दिया. टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से भारतीय टीम की ये दूसरी सबसे बड़ी हार रही. इस हार के चलते भारतीय टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है और अब भारत के लिए अगले दोनों मैच 'करो या मरो' बन गए हैं. लीग स्टेज में लगातार चार जीत ने भले ही कमियों पर पर्दा डाल दिया था, लेकिन थोड़ा धीमी और काली मिट्टी वाली पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की पोल खुल गई. टीम 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18.5 ओवर में सिर्फ 111 रनों पर ढेर हो गई.
जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके, जिसने साउथ अफ्रीका को 187/7 पर रोकने में अहम भूमिका निभाई थी. शुरुआती ओवरों में उन्होंने दो विकेट लेकर प्रोटियाज को 20/3 कर दिया था. हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी के चलते उनकी मेहनत बेकार चली गई.
मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने 35 गेंदों पर 63 रनों की आक्रामक पारी खेली. उन्हें युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (44*) का शानदार साथ मिला. भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को खास सफलता नहीं मिली और वे 4 ओवर में 47 रन दे बैठे.
गंभीर की रणनीति काम नहीं आई मुकाबले में हार के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी खफा दिखे. कप्तान सूर्या डगआउट में सपोर्ट स्टाफ के साथ लंबी बहस करते दिखे. इस मैच के लिए हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम मैनेजमेंट ने जो रणनीति बनाई थी, वो कारगर साबित नहीं हुई. ऐसे में सूर्या का गुस्सा होना स्वाभिवक था. सूर्या ने गंभीर से भी बात की, जिन्होंने गौर से उनकी बातों को सुना.
रनचेज में भारत ने लगातार विकेट खोए. कप्तान एडेन मार्करम ने फॉर्म में चल रहे ईशान किशन (0 रन) को आउट कर भारत को शुरुआती झटका दिया. तिलक वर्मा (1 रन) का गलत शॉट चयन और डीआरएस की बर्बादी टीम पर भारी पड़ा. अभिषेक शर्मा (15 रन) भी लय में नहीं दिखे और मार्को जानसेन की धीमी गेंद पर आउट हो गए.
कप्तान सूर्यकुमार यादव (18 रन) संघर्ष करते नजर आए. हार्दिक पंड्या (18 रन) और शिवम दुबे (42 रन) ने 35 रनों की साझेदारी जरूर की, लेकिन साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की सटीक योजना के आगे टिक नहीं सके. मार्को जानसेन (4/22), केशव महाराज (3/24) और कॉर्बिन बॉश (2/12) ने मिलकर भारतीय बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








