
साइबर शातिरों ने एक महीने में बुजुर्ग महिला को कई बार किया डिजिटल अरेस्ट... ठग लिए 3.8 करोड़ रुपये
AajTak
मुंबई में एक 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला को महीने में कई बार डिजिटल अरेस्ट करके 3.8 करोड़ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.
मुंबई की एक 77 वर्षीय महिला को साइबर शातिरों ने आईपीएस अधिकारी और कानून प्रवर्तन अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया और फिर 3.8 करोड़ रुपए ठग लिए. जानकारी के मुताबिक साइबर शातिरों की तरफ से फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक महीने के दौरान महिला को कई बार डिजिटल अरेस्ट करके रखा गया और ठगी की गई. पूरे मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता एक गृहिणी है, जो दक्षिण मुंबई में अपने सेवानिवृत्त पति के साथ रहती है. एक दिन महिला को एक व्हाट्सएप कॉल (WhatsAPP) आया. जिसमें कहा गया कि उसने ताइवान को जो पार्सल भेजा था, उसे रोक दिया गया है. कॉल करने वाले ने कहा कि पार्सल से पांच पासपोर्ट, एक बैंक कार्ड, 4 किलो कपड़े और एमडीएमए ड्रग्स जब्त किए गए हैं.
इसके बाद महिला को भरोसे में लेने के लिए साइबर शातिरों ने महिला को क्राइम ब्रांच की मुहर लगा एक फर्जी नोटिस भी भेजा. हालांकि, जब महिला ने कहा कि उसने किसी को कोई पार्सल नहीं भेजा है तो कॉल करने वाले ने कहा कि कथित अपराध में उसके आधार कार्ड के विवरण का इस्तेमाल किया गया है. जिसके लिए उन्हें मुंबई पुलिस के एक अधिकारी से बात करनी होगी.
यह भी पढ़ें: फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर रिटायर्ड अधिकारी को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर ठग लिए 1 करोड़ 78 लाख रुपए
इसी बीच साइबर शातिरों में खुद को आईपीएस अधिकारी आनंद राणा बताने वाले एक व्यक्ति ने कॉल जॉइन की और महिला के बैंक खाते की जानकारी मांगी. इसके बाद कॉल पर एक और व्यक्ति ज्वाइन हुआ, जिसने खुद को वित्त विभाग का एक अधिकारी बताया. साथ ही उसने महिला से साझा किए गए बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए भी कहा. इसके अलावा उसने महिला से कहा कि अगर वो निर्दोष पाईं गईं तो पैसे वापस कर दिए जाएंगे.
इस दौरान महिला से 24 घंटे तक वीडियो कॉल चालू रखने के लिए कहा गया. साइबर शातिरों ने महिला से पहले 15 लाख रुपए ट्रांसफर करवाएं. हालांकि, इस दौरान किसी कारण से वीडियो कॉल कट गया. इसके बाद साइबर शातिरों ने महिला को फिर कॉल किया. यह सिलसिला करीब 1 महीने तक चलता और शातिरों ने महिला से 3.8 करोड़ रुपए ठग लिए.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





