
साइबर फ्रॉड में 51 साल के शख्स ने गंवा दिए 60 लाख, सदमे में कर ली खुदकुशी!
AajTak
ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को एक होटल में मृत पाया गया है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि व्यक्ति ने साइबर ठगों के जाल में फंसकर 60 लाख रुपये गंवा दिए थे. अब उन्होंने होटल के कमरे में मृत पाया गया है, मामले में आत्महत्या का संदेह है. वहीं, होटल के कर्मचारियों के अनुसार, वह 3 सितंबर की शाम को होटल में आया था, लेकिन उसके बाद वह कमरे के बाहर नहीं निकला. तो मास्टर चाबी से दरवाजे के खोला गया था.
महाराष्ट्र के नागपुर में साइबर फ्रॉड में 60 लाख रुपये गंवाने के बाद 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने होटल में आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि गणेशपेठ इलाके में स्थित एक होटल में व्यक्ति को बेहोशी की हालत में पाया गया था.
पुलिस ने शनिवार को बताया कि साइबर फ्रॉड का शिकार हुए 60 लाख रुपये गंवाने के बाद एक 51 वर्षीय एक व्यक्ति ने होटल में आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फार्मासिस्ट के रूप में काम करने वाले अक्षय बहेकर के रूप में हुई है जो दो दिन पहले गणेशपेठ इलाके में स्थित होटल राजधानी में बेहोशी की हालत में मिला था.
होटल के कर्मचारियों के अनुसार, वह 3 सितंबर की शाम को होटल में आया था, लेकिन उसके बाद वह कमरे के बाहर नहीं निकला. वहीं, गणेशपेठ थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अंदर से की एक्टिविटी नहीं मिलने पर होटल प्रबंधन गुरुवार को मास्टर चाबी से कमरा खोला तो वह बेहोशी की हालत में थे. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें मृतक घोषित कर दिया.
'मामले की चल रही है जांच'
कमरे से मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि उसने ऑनलाइन जालसाजों के कारण 60 लाख रुपये गंवा दिए थे. अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि मृतक ने कोई जहरीला पदार्थ खाया था. मामले की आगे जांच की जा रही है. साथ ही पुलिस की टीम फ्रॉड के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









