
सांस लेने में तकलीफ...मोबाइल का नेटवर्क बंद, 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा परिवार
AajTak
करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे होने से बुज़ुर्गों और बच्चों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी थी. जब उन्हें बाहर निकाला गया तो वे सभी बुरी हालत में बेहाल थे. हैरानी की बात यह है लिफ्ट के अंदर किसी के मोबाइल फोन का नेटवर्क भी नहीं आ रहा था.
ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां पर लिफ्ट में एक पूरा परिवार 20 मिनट तक अटका रहा और उन्हें बचाने वाला भी कोई नहीं आया. उस लिफ्ट में क्या बच्चे, क्या बूढ़ें सभी मौजूद थे. बाद में कड़ी मशक्कत के बाद उस परिवार को लिफ्ट से बाहर तो निकाला गया, लेकिन उनकी स्थिति बेहाल दिखाई पड़ी. बच्चों और बुजुर्ग को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी और वे काफी डरे हुए थे.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











