
सांस लेने और चलने में हो रही परेशानी, महिला के गर्भाशय से निकला 29 KG का ट्यूमर
AajTak
Bhopal News: 3 साल से पेट में भारी गड़बड़ी की समस्या झेल रही महिला एम्स ओपीडी में आई थी. पीड़िता ने एम्स के अलावा दो अन्य अस्पतालों में भी दिखाया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति के कारण इलाज से इनकार कर दिया गया.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सिंगरौली से आई 44 साल की महिला के गर्भाशय से 29 किलो का ट्यूमर निकाला गया.
3 साल से पेट में भारी गड़बड़ी की समस्या झेल रही महिला एम्स ओपीडी में आई थी. पीड़िता ने एम्स के अलावा दो अन्य अस्पतालों में भी दिखाया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति के कारण इलाज से इनकार कर दिया गया.
2 सप्ताह पहले ही महिला मरीज एम्स के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में आई थी और जांच के लिए उसे विभाग में भर्ती कर लिया गया था.
मरीज को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी और बड़े ट्यूमर के कारण वह चलने में भी असमर्थ थी. रेडियोलॉजिकल रूप से गर्भाशय से निकलने वाले द्रव्यमान का आकार 42x25x35 सेमी था. अन्य संबंधित विभागों से चर्चा के बाद उनकी सर्जरी की योजना बनाई गई.
डॉ. के पुष्पलता (एचओडी) ओबीजीवाई के मार्गदर्शन और टीम में शामिल डॉ. अजय हलदर, डॉ. ज्योति नाथ मोदी और डॉ. भारती सिंह के सामूहिक प्रयासों से मरीज की स्थिति पर सफलतापूर्वक नियंत्रण किया गया.
मरीज का ऑपरेशन हाल ही में डॉ. भारती सिंह के नेतृत्व वाली ऑपरेटिव टीम की ओर से किया गया. टीम के अन्य सदस्य डॉ. नैना गौतम और डॉ. हर्षिता नायडू (सीनियर रेजिडेंट) थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











