
सांसों के लिए संघर्ष! दिल्ली के 3 अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट, HC ने कहा- तुरंत दें ध्यान
AajTak
दिल्ली सरकार ने कोर्ट में कहा कि हमने दिल्ली के लिए जो किया वो केंद्र के मुकाबले बेहतर है. केंद्र ने हमें अपने यहां टैंकर मंगाने को कहा है, हमें टैंकर कहां से मिलेंगे? उधर, तीन बड़े अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया.
कोरोना संकट के बीच दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत का मसला दिल्ली हाईकोर्ट (HC) पहुंच चुका है. सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार के वकील ने कहा कि दिल्ली को ऑक्सीजन का अपना आवंटित कोटा नहीं मिल रहा है. अन्य राज्यों के विपरीत दिल्ली को वह नहीं मिल रहा है, जिसकी उसे आवश्यकता है. केंद्र ने हमें अपने यहां टैंकर मंगाने को कहा है, हमें टैंकर कहां से मिलेंगे? उधर, तीन बड़े अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी का मुद्दा उठाया. जिसपर HC ने दिल्ली सरकार से अस्पतालों की आवश्यकताओं को तुरंत देखने के लिए कहा. दिल्ली के सीताराम भारतीय अस्पताल, वेंकेटेश्वर अस्पताल और इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रेन एंड स्पाइन, लाजपत नगर ने हाईकोर्ट को बताया कि उनके यहां ऑक्सीजन की किल्लत है. वहीं, दिल्ली सरकार की दलील और केंद्र की दलील सुनने के बाद HC ने कहा है कि राजधानी को प्राप्त ऑक्सीजन आपूर्ति पर केंद्र और दिल्ली सरकार के आंकड़ों के बीच विसंगतियां हैं.
मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.









