
सांसद की गर्दन पर रखा घुटना, चले लात-घूंसे... मालदीव की संसद में जमकर कटा बवाल
AajTak
मालदीव की संसद में दो सांसदों की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. कैबिनेट अप्रूवल के लिए स्पेशल सेशन बुलाया गया था लेकिन विपक्षी दल ने चार सांसदों को कैबिनेट में शामिल किए जाने का विरोध किया. इसी पर लड़ाई छिड़ गई, जिसमें बाकी सांसदों को एक पर लात-घूंसे चलाते देखा जा सकता है.
मालदीव की संसद में आयोजित स्पेशल सेशन सांसदों की लड़ाई की भेंट चढ़ गया. राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की कैबिनेट की मंजूरी के लिए स्पेशल सेशन बुलाया गया था. संसद परिसर की सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक सांसद दूसरे पर पांव रखकर उसे दबा रहा है. लड़ाई सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के सांसदों के बीच हुई.
मालदीव की संसद में सत्ता दलों पिपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी), प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) और अपोजिशन मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के सांसद रविवार को आपस में भिड़ गए. वीडियो को स्थानीय ऑनलाइन न्यूज चैनल ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहे हैं. एक सांसद को जमीन पर पटक दिया गया है और उसके गर्दन पर दूसरे सांसद ने अपने पैर रखा हुआ है. वहां मौजूद बाकी सांसद उन्हें छुड़ाने की भी कोशिश कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: भारत के समर्थन में उतरीं मालदीव की विपक्षी पार्टियां, मुइज्जू सरकार को Anti India रुख पर घेरा
मालदीव की संसद में क्यों भिड़ गए सांसद?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विपक्षी सांसदों को सत्ता दल के लिए बने चैंबर में जाने से रोका गया था. लड़ाई तब छिड़ गई जब सबसे ज्यादा सीटों वाले मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी ने मुइज्जू कैबिनेट के चार सांसद को अप्रूव करने से इनकार किया. पीएनसी और पीपीएम ने इस लड़ाई के लिए एमडीपी को जिम्मेदार माना है. इससे संसदीय कार्यवाही में बाधा आई.
ये भी पढ़ें: China फिर कर रहा हिमाकत, मालदीव और हिंद महासागर में भेजे जासूसी जहाज... Indian Navy की पैनी नजर

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









