
सांसद इंजीनियर राशिद ने उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग के लिए मांगी कोर्ट से परमिशन, 2019 से तिहाड़ जेल में हैं बंद
AajTak
सांसद इंजीनियर राशिद ने 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट देने की अनुमति के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया है. 2019 से तिहाड़ जेल में बंद राशिद पर टेरर फंडिंग और देशद्रोह के आरोप हैं. एनआईए ने उन पर आपराधिक साज़िश और आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों में आरोप तय किए हैं.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद ने 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान की अनुमति के लिए दिल्ली की एक अदालत का रुख किया है. सूत्रों ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश चंदर जीत सिंह आज आदेश पारित कर सकते हैं. इससे पहले उन्हें संसद के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए 24 जुलाई से 4 अगस्त के बीच हिरासत में पैरोल दी गई थी.
बता दें कि उपराष्ट्रपति पद के लिए 9 सितंबर को मतदान होना है. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जहां महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है, वहीं, विपक्षी इंडिया ब्लॉक से सुदर्शन रेड्डी मैदान में हैं. समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, 58 वर्षीय राशिद 2017 के एक टेरर फंडिंग मामले में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद 2019 से तिहाड़ जेल में बंद हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों में उमर अब्दुल्ला को हराने वाले बारामूला के सांसद पर जम्मू-कश्मीर में अलगाववादियों और आतंकी समूहों को फंडिंग करने के आरोप हैं.
बता दें कि एनआईए की प्राथमिकी के अनुसार इंजीनियर राशिद का नाम व्यवसायी और सह-आरोपी ज़हूर वटाली से पूछताछ के दौरान सामने आया था.अक्टूबर 2019 में आरोपपत्र दाखिल होने के बाद मार्च 2022 में विशेष एनआईए अदालत ने राशिद और दूसरों पर आरोप तय किए. उन पर आपराधिक साज़िश (धारा 120बी), सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने (धारा 121), देशद्रोह (धारा 124ए) और यूएपीए के तहत आतंकवादी गतिविधियों और उनके लिए धन जुटाने से जुड़े अपराधों का आरोप लगाया गया.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








