
सांवलिया सेठ को धनतेरस पर 460 Kg लकड़ी और 23 Kg चांदी से बने रथ और पालकी भेंट, दो भक्तों ने गुप्त रखा अपना नाम
AajTak
Sanwariya Seth Temple: दोनों भक्तों ने अपना नाम गुप्त रखा. दोनों ने ही यह रथ और पालकी सुमेरपुर के एक सुनार से बनवाया. सुनार यह रथ अपने साथ लेकर श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचा.
राजस्थान के मेवाड़ के प्रसिद्ध चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ को 2 अलग-अलग भक्तों ने मिलकर धनतेरस के दिन पालकी और रथ भेंट किए. इसमें चांदी का वर्क किया गया है. रथ और पालकी की तौल करने पर कुल वजन 460 किलो निकला. इसमें 23 किलो चांदी का वर्क भी शामिल है.
जानकारी मिली कि दोनों ही भक्त गुजरात से आए थे. उन्होंने धनतेरस के शुभ अवसर पर ठाकुर जी को पालकी और रथ भेंट किए. चित्तौड़गढ़ में मंडफिया स्थित श्री सांवलियाजी में भक्तों की ओर से चढ़ावा चढ़ाया जाता है.
गुजरात के दो भक्त श्री सांवलिया जी पहुंचे, जहां उन्होंने रथ और पालकी बनवाए जाने की जानकारी दी. दोनों भक्तों ने अपना नाम गुप्त रखा. दोनों ने ही यह रथ और पालकी सुमेरपुर के एक सुनार से बनवाया. सुनार यह रथ अपने साथ लेकर श्री सांवलियाजी मंदिर पहुंचा.
यहां मंदिर मंडल के सदस्यों ने सुनार का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. रथ लकड़ी की बनी हुई है, जिसमें चांदी का वर्क किया हुआ है. रथ का लकड़ी समेत वजन 380 किलो है, जिसमें 8 किलो चांदी शामिल है. वहीं, पालकी के 80 किलो में लकड़ी समेत 15 किलो चांदी लगी हुई है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











