
सहारनपुर: PAK के जैश से Chat, मोबाइल में फिदायीन ट्रेनिंग माड्यूल... आतंकी से पूछताछ में कई खुलासे
AajTak
एटीएस ने सहारनपुर में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. उसने सहारनपुर से जैश के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है. वह नूपुर शर्मा की हत्या करने वाला था. नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे दिया था, जिसके बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है.
एटीएस ने 15 अगस्त से पहले एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया. एटीएस ने शुक्रवार को सहारनपुर से जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान से जुड़े आतंकी 24 साल के मुहम्मद नदीम को गिरफ्तार कर लिया.
एटीएस ने बताया कि एजेंसी को सूचना मिली थी कि सहारनपुर के गंगोह थाना के कुंडाकलां गांव में एक शख्स जैश और तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा है. इसके बाद एटीएस ने लखनऊ में धारा-121ए, धारा 123 और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 की धाराओं में केस दर्ज कर आतंकी नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया.
नदीम ने पूछताछ में बताया कि टीटीपी के आतंकी सैफुल्ला (पाकिस्तान) ने उसे फिदायीन हमले की तैयारी के लिए ट्रेनिंग मटीरियल सोशल मीडिया के जरिए उपलब्ध करवाया था. इसी की मदद से नदीम सारा सामान इकट्ठा कर किसी सरकारी बिल्डिंग या पुलिस परिसर में हमला करने की साजिश में था. इतना ही नहीं आतंकी ने एटीएस को बताया कि पाकिस्तान के जैश की आतंकियों ने उसे नूपुर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था.
सोशल मीडिया के जरिए आतंकी संगठनों से जुड़ा
मुहम्मद नदीम ने पूछताछ में बताया कि वह व्हॉट्सएप, टेलीग्राम, आईएमओ, फेसबुक मैसेंजर, क्लब हाउस जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म के जरिए 2018 से जैश-ए-मुहम्मद और तहरीक-ए-तालिबान-ए-पाकिस्तान के संपर्क में है. उसने इन आतंकियों से उसने वर्चुअल नंबर बनाने की ट्रेनिंग ली.
आतंकी के फोन की जांच की गई तो उसमें एक डॉक्यूमेंट मिला, जिसका शीर्षक Explosive Course Fidae Force था. मुहम्मद नदीम के फोन से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के जैश-ए-मुहम्मद और टीटीपी के आतंकियों से चैट और ऑडिया मैसेज मिले हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











