
सहारनपुर: बेटे ने की मां की हत्या, शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पीट-पीटकर ले ली जान
AajTak
सहारनपुर में एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी. आरोपी ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि मां ने शराब के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसने मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार कर दिया. यहां निर्भयपुरम कॉलोनी में शनिवार देर रात शराब के लिए पैसे न मिलने पर बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी. मृतका की पहचान 55 वर्षीय आशा देवी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी अक्षय ने पहले मां से शराब के लिए पैसे मांगे, लेकिन जब उन्होंने इनकार कर दिया तो उसने गहने बेचने की जिद की.
पहले पीटा फिर दीवार में पटक दिया सिर
मां ने सख्ती से मना किया तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया. गुस्से में अक्षय ने अपनी मां को बुरी तरह पीट-पीट कर घायल कर दिया और सिर कई बार दीवार पर पटक दिया. गंभीर चोट लगने से आशा देवी बेहोश हो गईं और अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अक्षय को वहीं से गिरफ्तार कर लिया.
यह भी पढ़ें: सहारनपुर में 16 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानिए SSP ने क्यों लिया एक्शन, दारोगा से सिपाही तक पर कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अक्षय पिछले कुछ समय से नशे का आदी हो गया था और पैसों की तंगी के चलते लगातार मां से रुपये मांग रहा था. उसके पास शराब के लिए पैसे खत्म हो गए थे, इसलिए उसने गहने बेचने का दबाव बनाया. मां के विरोध करने पर उसने क्रोध में आकर यह खौफनाक कदम उठाया. गवाही देने वाले पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि अक्षय की मां हमेशा उसे समझाने की कोशिश करती थी, लेकिन उसकी आदतें बिगड़ चुकी थीं.
15 दिन पहले ही शादी कर आया था घर

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












