
सहारनपुर पुलिस का एक्शन, 10 दिन में असलहा बनाने की 8 फैक्ट्रियों का पर्दाफाश
AajTak
सहारनपुर पुलिस ने थाना मंडी इलाके में छापेमारी कर एक अवैध असलहा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. छापे के दौरान पुलिस ने 94 पिस्तौल और बंदूकें बरामद की हैं. साथ ही मौके से असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले सहारनपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ रखा है. जिसके तहत पिछले 10 दिनों में अवैध असलहा बनाने की 8 फैक्ट्रियां पकड़ी गई हैं, जहां से 200 से ज्यादा निर्मित और अर्ध निर्मित पिस्तौल और बंदूकें बरामद की गई हैं. कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











