
सस्ते में मिल रहे AC, फ्रिज और कूलर, Flipkart-Amazon नहीं, यहां पर शुरू हुई समर सेल
AajTak
Discount On AC: नया AC खरीदना है, तो गर्मी से पहले मिल रहे ऑफर्स का फायदा आप उठा सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सर्दी के जाते-जाते समर सेल की शुरुआत होने लगी है. ऐसे ही कुछ शानदार ऑफर्स Croma पर मिल रहे हैं. इस प्लेटफॉर्म पर आपको कई सारे ऑफर मिल रहे है, जिसका फायदा उठाकर आप AC, फ्रिज और कूलर को सस्ते में खरीद सकते हैं.
सर्दी जा रही है और गर्मी का मौसम आने वाला है. ऐसे में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स सेल का आयोजन कर रही हैं, जिसमें समर अप्लायंस पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं. Croma ने समर कैंपेन 2024 का ऐलान किया है, जिसमें एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, रूम कूलर समेत तमाम प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट मिल रहे हैं.
सेल में एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है. इसका फायदा उठाकर AC पर 6500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके अलावा कस्टमर्स फ्लेक्सिबल EMI पेमेंट ऑप्शन भी चुन सकते हैं. आइए जानते हैं क्रोम की सेल में मिल रही खास डील्स.
इस प्लेटफॉर्म से आप इन्वर्टर स्प्लिट AC को 24,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं. यहां आपको तमाम ब्रांड्स के AC आकर्षक कीमत पर मिलेंगे. अलग-अलग ब्रांड्स के AC पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है. कंज्यूमर्स 2000 रुपये तक की बचत HDFC बैंक, ICICI बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड पर कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Amazon Holi Sale शुरू, सस्ते में मिल रहे कई फोन्स
खास ऑफर्स की बात करें, तो LG का 1.5 टन की क्षमता वाला इन्वर्टर AC 53,490 रुपये में मिल रहा है. ये कीमत ब्रांड के 5 स्टार वेरिएंट की है. वहीं Daikin का 1.5 टन की क्षमता वाला 5-स्टार रेटिंग वाला AC 44,790 रुपये में इस प्लेटफॉर्म पर मिल रहा है. क्रोमा AC खरीदने पर फ्री इंस्टॉलेशन और 6500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहा है.
इसके अलावा आप सस्ते में रूम कूलर भी खरीद सकते हैं. Bajaj PMX 18 DLX कूलर सेल में 4500 रुपये का मिल रहा है. यहां से आप बजाज, वोल्टास और Symphony जैसे ब्रांड्स के कूलर खरीद सकते हैं. नए रेफ्रिजरेटर पर कंपनी 5000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











