
ससुराल वालों ने जबरन जहर खिलाया, प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने की कोशिश, मौत से पहले महिला का VIDEO
AajTak
जहर खाने से पहले प्रिया ने एक ओर वीडियो बनाया था जिसमें, उसने कहा कि मेरे मरने का कारण मेरी सास, ससुर और ननद हैं. इन्होंने रात को मेरे साथ मारपीट की और मेरे कपड़े फाड़ दिए. ससुर, देवर और जेठ को मेरा अंग-अंग दिखाकर मुझे मारा.
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में ससुराल वालों पर जहर देकर बहू की हत्या करने का आरोप लगा है. बहू ने मरने से पहले अस्पताल से वीडियो बनाकर ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बहू का कहना है कि दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की गई. महज ढाई महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. आपको बता दें कि 26 अप्रैल को भीलवाड़ा पुलिस में कार्यरत हेडकॉन्स्टेबल भैरू लाल की बेटी प्रिया की शादी विक्रम के साथ हुई थी. शादी के दो-चार दिन बाद ही प्रिया की सास दहेज के लिए उसे परेशान करने लगी. ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने लगे. बीते दिनों बात प्रिया की इस कदर पिटाई की गई उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती प्रिया ने एक वीडियो बनाकर ससुराल वालों की जुल्म की कहानी को बयां किया है.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







