
सवाल, सियासत, 40 मौतें और मुआवजा... करूर भगदड़ में अब तक क्या हुआ, 10 Points
AajTak
करूर में एक्टर विजय की रैली में भगदड़ में मरने वालों की संख्या 40 हो गई है जबकि 60 से अधिक लोग घायल हैं. राजनीतिक दलों ने जांच की मांग की है और आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. राज्य सरकार ने न्यायिक आयोग गठित कर जांच शुरू कर दी है.
तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने थल
पति विजय की रैली में शनिवार को हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 40 हो गई. 60 से अधिक लोग अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर है. यह घटना हाल के समय में तमिलनाडु की सबसे भयावह राजनीतिक रैलियों में से एक बन गई है. हादसे के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. विजय की पार्टी ने सीबीआई जांच की मांग की है, जबकि बीजेपी ने डीएमके सरकार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.
इस बीच, विजय के करीबी सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वहीं उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने मद्रास हाई कोर्ट में स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए इसे साजिश करार दिया है. राज्य सरकार की ओर से बनाए गए न्यायिक आयोग ने भी जांच शुरू कर दी है.
करूर भगदड़ में अब तक क्या हुआ?
-पुलिस ने TVK नेताओं मथियाझगन, बुसी आनंद और सीटी निर्मल कुमार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत गैरइरादतन हत्या, हत्या का प्रयास, लापरवाही से जान को खतरे में डालना, कानूनी आदेशों की अवहेलना और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है.
-TVK ने हाई कोर्ट में सीबीआई या स्वतंत्र जांच की मांग की. पार्टी का दावा है कि भगदड़ लाठीचार्ज, अचानक बिजली कटौती और पथराव के कारण हुई. बीजेपी के के. अन्नामलाई ने भी सीबीआई जांच की मांग की.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












