
सवालों के घेरे में देहरादून के स्पीड ब्रेकर, हवा में उछली गाड़ी, बन रहे हादसे की वजह
AajTak
पिछले महीने देहरादून टोयोटा एक्सीडेंट के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे. लिहाजा इसके बाद पुलिस ने सड़क हादसों पर रोकथाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगवा दिए हैं. लेकिन अब यही स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते नजर आ रहे हैं.
देहरादून में सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं. लेकिन ये स्पीड ब्रेकर अब नए हादसों की वजह बन रहे हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. घंटाघर के पास बने स्पीड ब्रेकर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोपहिया वाहन और कारें इन स्पीड ब्रेकर पर से गुजरते वक्त हवा में उछल रही हैं.
यह नजारा न केवल डरावना है, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना को भी बढ़ा रहा है. वहीं ONGC चौक पर भी बने स्पीड ब्रेकर से लगातार हादसे हो रहे हैं. गौरतलब है कि पिछले महीने देहरादून टोयोटा एक्सीडेंट के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे.
लिहाजा इसके बाद पुलिस ने सड़क हादसों पर रोकथाम लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगवा दिए हैं. लेकिन अब यही स्पीड ब्रेकर दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बनते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस ने इन स्पीड ब्रेकरों पर प्रसाशन को आड़े हाथों लिया है.
कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा
प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा, 'धामी सरकार ने एक्सीडेंट को रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने का फैसला किया. गलत तरीके से बने ये ब्रेकर न केवल ट्रैफिक की रफ्तार को प्रभावित कर रहे हैं, बल्कि हादसों को भी बढ़ावा दे रहे हैं. ये कैसा रवैया है प्रशासन का, स्पीड ब्रेकर्स पर मार्किंग भी नहीं है और पहाड़ जैसे ब्रेकर बना दिए हैं.'
देहरादून में हुआ था भीषण सड़क हादसा

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











