
सवाई माधोपुर पहुंची गांधी-वाड्रा फैमिली... क्या नए साल के जश्न के साथ रेहान-अवीवा की सगाई की तैयारी?
AajTak
गांधी परिवार के सदस्य राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचे हैं. यहां रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई के आयोजन की अटकलें हैं. दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को मंजूरी दी है और जनवरी 2026 में सगाई समारोह होने की संभावना है.
देश के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार 'गांधी फैमिली' में जल्द ही शहनाई गूंजने वाली है. खबरें हैं कि कांग्रेस महासचिव और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान की सगाई होने वाली है. इसी बीच मंगलवार को सामने आया है कि, गांधी परिवार राजस्थान के सवाई माधोपुर पहुंचा है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यहां सगाई का कार्यक्रम है या नहीं, लेकिन पारिवारिक कार्यक्रमों के तहत नए साल का जश्न भी गांधी–वाड्रा परिवार रणथंभौर में मनाएगा.
रणथंभौर नेशनल पार्क के पास होटल में ठहरा परिवार बता दें कि, कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा समेत गांधी–वाड्रा परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सवाई माधोपुर पहुंचे हैं. परिवार रणथंभौर नेशनल पार्क के पास स्थित होटल शेरबाग में ठहरा हुआ है. पारिवारिक कार्यक्रमों के तहत रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई का आयोजन किया जाना है. इसके साथ ही गांधी–वाड्रा परिवार नए साल का जश्न भी रणथंभौर में मनाएगा.
राजस्थान में हो सकता है फैमिली फंक्शन!
जानकारी के मुताबिक रेहान वाड्रा और अवीवा पिछले सात साल से इस रिलेशनशिप में हैं. रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया. रेहान और अवीवा की शादी के लिए दोनों ही परिवारों ने अपनी सहमति दे दी है. दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी, जिसके बाद सगाई होने जा रही है. वाड्रा परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक रेहान की ओर से शादी के प्रस्ताव को अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया.
नए साल से पहले इस खुशहाल रिश्ते की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है. सूत्रों की मानें तो सगाई समारोह राजस्थान में हो सकता हो, जो दो से तीन दिन का एक निजी आयोजन होगा. हालांकि, सगाई की तारीखें अभी सामने नहीं आई हैं. जनवरी, 2026 की शुरुआत में सगाई होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं.
यह भी पढ़ें- हजारों में बिकती है एक फोटो... कौन हैं प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की फोटोग्राफर गर्लफ्रेंड अवीवा बेग?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










