
सलमान खुर्शीद की भतीजी की 'वोट जिहाद' वाली अपील से विवाद, फर्रुखाबाद में केस दर्ज
AajTak
मारिया आलम के वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद फर्रुखाबाद पुलिस ने मारिया आलम और सलमान खुर्शीद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. दोनों नेताओं पर आईपीसी की धारा 188, 295 (ए) और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया.
लोकसभा चुनाव में लोगों से 'वोट जिहाद' करने की अपील करने के बाद समाजवादी पार्टी नेता मारिया आलम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, आलम ने कहा, 'एक साथ वोट जिहाद करें - बुद्धिमत्ता के साथ, भावुक हुए बिना और चुप्पी के साथ. क्योंकि हम इस संघी सरकार को हटाने के लिए केवल वोट जिहाद ही कर सकते हैं. अब हाथ मिलाने का समय है, नहीं तो यह संघी सरकार हमारा अस्तित्व मिटाने में सफल हो जाएगी.
मारिया आलम कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी हैं और इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार नवल किशोर शाक्य के लिए कायमगंज में प्रचार कर रही थीं.
क्या बोलीं मारिया आलम?
मारिया आलम को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'लोग कहते हैं कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में है. लेकिन मैं कहती हूं कि 'इंसानियत' (मानवता) खतरे में है. अब 'इंसानियत' पर हमला हो रहा है. अगर आप देश, इसकी सुंदरता को बचाना चाहते हैं, तो गंगा-जमुनी संस्कृति को देखते हुए और किसी से प्रभावित हुए बिना बहुत समझदारी से वोट करें.'
मारिया और सलमान खुर्शीद के खिलाफ FIR दर्ज
वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद फर्रुखाबाद पुलिस ने मारिया आलम और सलमान खुर्शीद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. दोनों नेताओं पर आईपीसी की धारा 188, 295 (ए) और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










