
सलमान खान को धमकी भरा लेटर भेजने से लॉरेंस बिश्नोई का इनकार, फिर किसने की हरकत?
AajTak
सलमान खान को धमकी भरा लेटर मिला था. लेटर पर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का नाम था. लेकिन लॉरेंस ने इसके पीछे अपना हाथ होने से इनकार कर दिया है.
सलमान खान को मिले धमकी भरे पत्र के मामले में लॉरेंस बिश्नोई से तिहाड़ जेल में पूछताछ हुई है. लॉरेंस बिश्नोई ने साफ कहा है कि इस धमकी भरे लेटर को भेजने में उसका कोई हाथ नहीं है. लॉरेंस ने कहा कि सलमान को मारने की साजिश उसने पहले रची थी लेकिन इस बार धमकी देने में उसका कोई हाथ नहीं है.
बता दें कि पिछले हफ्ते सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के नाम से एक धमकी भरा पत्र मिला था. इसमें कहा गया था कि उनको सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिया जाएगा. इसके बाद मुंबई से लेकर दिल्ली तक पुलिस अलर्ट हो गई थी.
अब गैगस्टर लारेंस बिश्नोई से दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में पूछताछ की. उससे सलमान के घर के बाहर मिले धमकी भरे पत्र के बारे में सवाल पूछा गया. लारेंस ने कहा कि इस पत्र में उसका कोई हाथ नहीं है. लॉरेंस ने कहा कि उसे नहीं पता कि ये धमकी किसने दी है.
यह भी पढ़ें - एक और इत्तेफाक! मूसेवाला ने Tattoo पर कही थी ये बात, हत्या के बाद सच साबित हुई
जानकारी के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में लॉरेंस ने कहा कि उसने सलमान खान के खिलाफ जो किया वह पहले किया था. लेकिन इस बार उसका कोई हाथ नहीं है.
सलमान को जो धमकी भरा पत्र मिला था, उसमें एलबी (लॉरेंस बिश्नोई) और जीबी (गोल्डी बराड़) लिखा था. लॉरेंस ने कहा है कि गोल्डी की सलमान से कोई दुश्मनी नहीं है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







