
सलमान खान केस: CID करेगी आरोपी के सुसाइड की जांच, दरी से फंदा बनाकर लॉकअप के बाथरूम में लगाई थी फांसी
AajTak
थापन ने क्राइम ब्रांच लॉकअप बाथरूम में आत्महत्या की है. उसने खुद को लॉकअप के बाथरूम की खिड़की से लटकाने के लिए कपड़े से बने कालीन (दरी) का इस्तेमाल किया. असल में लॉकअप से लेकर बाथरूम की एंट्री तक की जगह तो सीसीटीवी की निगरानी में है, लेकिन बाथरूम के अंदर जहां उसने फांसी लगाई वहां कोई सीसीटीवी नहीं है.
अभिनेता सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग का केस और गहराता जा रहा है, बुधवार को इस मामले में नया मोड़ तब आ गया जब इससे जुड़े एक आरोपी ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली. आरोपी अनुज थापन ने अभिनेता के घर के बाहर फायरिंग के लिए हथियार सप्लाई किए थे. सामने आया है कि अनुज ने क्राइम ब्रांच के लॉकअप बाथरूम में सुसाइड किया है.
कालीन (दरी) से लगाई फांसी घटना में आए अपडेट के मुताबिक, थापन ने क्राइम ब्रांच लॉकअप बाथरूम में आत्महत्या की है. उसने खुद को लॉकअप के बाथरूम की खिड़की से लटकाने के लिए कपड़े से बने कालीन (दरी) का इस्तेमाल किया. असल में लॉकअप से लेकर बाथरूम की एंट्री तक की जगह तो सीसीटीवी की निगरानी में है, लेकिन बाथरूम के अंदर जहां उसने फांसी लगाई वहां कोई सीसीटीवी नहीं है. मुंबई क्राइम ब्रांच लॉकअप में अनुज थापन की आत्महत्या के मामले की जांच राज्य की CID करेगी. टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची.
14 अप्रैल को हुई थी सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग बता दें कि, हफ्तेभर पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था. इसमें 37 वर्षीय सोनू सुभाष चंद्र और 32 साल के अनुज थापन शामिल थे. जानकारी के मुताबिक, अनुज लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था. वो ट्रक हेल्पर के तौर पर काम करता था. मुंबई की क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे. ब्रांच का दावा है कि ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया.
थापन पर पहले से दर्ज हैं कई मामले पुलिस के मुताबिक इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी. अनुज और सुभाष ने ही फायरिंग करने वाले आरोपियों विक्की और सागर को दो देशी पिस्तौल और कारतूस मुहैया कराई थी. बता दें, थापन पर पहले से ही आर्म्स एक्ट और वसूली के कई मामले दर्ज हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







