
सलमान खान की 'राधे' ने तोड़े रिकॉर्ड, 4.2 मिलियन व्यूज के साथ बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म!
AajTak
यूएई में थिएटर्स की 50% क्षमता के साथ फ़िल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 379,000 अमरीकी डॉलर का कलेक्शन किया है जो न केवल सलमान खान की पिछली फिल्म 'दबंग 3' (2019) से अधिक है, बल्कि 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' की तुलना में अधिक ओपनिंग डे कलेक्शन भी है.
भारत में फिल्म 'राधे' को ज़ी5 पर ज़ी की पे-पर-व्यू सर्विस ज़ी प्लेक्स और प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर के साथ रिलीज़ किया गया है. वहीं बीते दिन इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में थिएटर्स में रिलीज किया गया जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. विदेशों के सिनेमाघरों में फिल्म की सरहाना करने वाले उत्सुक प्रशंसकों से लेकर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर बुकिंग करने तक, सुपरस्टार के प्रशंसकों ने रिलीज़ के तुरंत बाद ही फ़िल्म देखना शुरू कर दिया. नजीतन यह रिलीज़ के दिन सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गयी है. यही नहीं, अधिक संख्या में लॉग-इन करने के कारण सर्वर डाउन हो गया. कुल मिलाकर यह फ़िल्म ईद ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. यूएई में पहले दिन राधे ने कमाए इतने
'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










