
'सलमान को नहीं पता था काले हिरण को पूजता है बिश्नोई समाज, मैं मांगूंगी माफी', बोलीं सोमी अली
AajTak
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने आजतक से एक्सक्लुसिव बात की है. सोमी के मुताबिक सलमान इस बात से अनजान थे कि ब्लैक बक को पूजा जाता है, बिश्नोई समाज के लिए वो हिरण पूजनीय है. मैं उनकी ओर से माफी मांगना चाहती हूं कि सलमान के पीछे ना पड़े.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई बार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. हाल ही में NCP लीडर बाबा सिद्दीकी की सलमान का करीबी बताते हुए हत्या कर दी गई थी. इसके बाद से ही एक्टर की सिक्योरिटी टाइट कर दी गई है.
इस पूरे मामले पर सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड सोमी अली ने आजतक से एक्सक्लुसिव बात की है. सोमी के मुताबिक सलमान इस बात से अनजान थे कि ब्लैक बक को पूजा जाता है, बिश्नोई समाज के लिए वो हिरण पूजनीय है. मैं उनकी ओर से माफी मांगना चाहती हूं. सलमान के पीछे ना पड़ें. मेरा सलमान से कोई लेना देना नहीं है. मेरी उससे 2012 में आखिरी बार बात हुई थी.
सलमान के साथ शिकार पर जा चुकी हैं सोमी
''मैं बस इतना चाहती हूं कि किसी का मर्डर ना हो. मेरा कोई इससे फायदा नहीं है. मैं कोई पब्लिसिटी नहीं चाहती. लेकिन मैं नहीं चाहती किसी की हत्या हो. जो मेरा पड़ोसी है, जो किसी का दोस्त है, किसी का मर्डर नहीं होना चाहिए. कोई किसी को नुकसान ना पहुंचाए. मैं वायलेंस के खिलाफ हूं. मैं सलमान के साथ कई हंटिंग पर गई हूं. मैं नवंबर में लॉरेंस बिश्नोई से मिलूंगी.''
सोमी ने आगे कहा- जब सलमान को पता ही नहीं था कि ब्लैक बक को बिश्नोई समाज पूजता है तो कोई लॉजिक ही नहीं है. मैं लॉरेंस से बात करना चाहती हूं. मैं बिश्नोई से बात करना चाहती हूं क्योंकि वो 5 साल का था जब ये हुआ था. उसे समझाने की जरूरत है. आप किसी बच्चे के दिमाग में ये डालोगे कि सलमान ने तुम्हारे भगवान को मार डाला तो वो क्या समझेगा. वो अब 33 साल का है. उसे बैठ कर समझाने की जरूरत है, इस क्राइम साइकल को तोड़ना जरूरी है. और सलमान क्यों माफी मांगेगा, जब उसने कुछ किया ही नहीं. ये कौन सा लॉजिक है.
आस्था से सलमान थे अनजान

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











