
सलमान को नहीं कोरोना का डर! 13 मई को लेकर आ रहे राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई
AajTak
प्रभु देवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 मई 2021 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मल्टीफॉर्मेट रिलीज और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक रिलीज होगी. इसके साथ ही सलमान खान ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 22 अप्रैल को रिलीज होगा.
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'राधेः यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है. ईद रिलीज की परंपरा को ध्यान में रखते हुए, सलमान खान फिल्म्स और जी स्टूडियोज ने 'राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई' के लिए एक मेगा रिलीज योजना बनाई है. प्रभु देवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 13 मई 2021 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मल्टीफॉर्मेट रिलीज और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक रिलीज होगी. इसके साथ ही सलमान खान ने फैन्स को सरप्राइज देते हुए बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 22 अप्रैल को रिलीज होगा. दर्शकों के लिए तैयार की योजना जी स्टूडियोज ने फिल्म की रिलीज के लिए एक साथ बहु-स्तरीय रणनीति तैयार की है. 'राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई' अब दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन किया जाएगा. इसके साथ ही जी5 पर जी की 'पे पर व्यू' सर्विस जीप्लेक्स दर्शकों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देखने का मौका देगा.
नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.










