
सलमान की 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी बनने से चूकी ये बच्ची, ऐसे मिला 'ब्रह्मास्त्र' में काम
AajTak
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार चाइल्ड एक्टर हर्षाली मल्होत्रा ने निभाया था. लेकिन फिल्म के लिए कास्टिंग डायरेक्टर ने दो बच्चियों को सेलेक्ट किया था. दूसरी बच्ची को उन्होंने फिर रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए कास्ट किया.
सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट, हर्षाली मल्होत्रा को कोई नहीं भूल सकता. अपनी क्यूटनेस और एक्टिंग से हर्षाली ने न सिर्फ फिल्म में जान डाल दी थी, बल्कि वो पॉपुलर भी बहुत हुईं. लेकिन क्या आपको पता है कि 'बजरंगी भाईजान' के लिए कास्टिंग डायरेक्टर ने सिर्फ हर्षाली को ही नहीं चुना था. बल्कि इस रोल के लिए उन्होंने एक और चाइल्ड आर्टिस्ट को चुना था. हर्षाली को तो फिल्म में मुन्नी का किरदार मिला लेकिन उस दूसरी बच्ची का क्या हुआ, क्या आप जानते हैं?
कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया है कि 'बजरंगी भाईजान' के लिए उन्होंने एक और बच्ची को चुना था, जो उन्हें बहुत प्यारी लगी थी. मगर सलमान की फिल्म के लिए उन्हें हर्षाली को ही कास्ट करना था. फिर दूसरी बच्ची को उन्होंने आगे एक फिल्म में मौका दिया.
'बजरंगी भाईजान' के लिए शॉर्टलिस्ट हुई थीं दो बच्चियां कास्टिं डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने रणवीर इलाहाबादी के पॉडकास्ट में बताया कि 'बजरंगी भाईजान' में कई बच्चों के ऑडिशन लेने के बाद उन्होंने दो बच्चियों को फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया था. मगर वो अपना मन बना चुके थे कि फिल्म में हर्षाली को ही कास्ट करना है. लेकिन डायरेक्टर कबीर खान ने उन्हें कहा कि सलमान दोनों बच्चियों से मिलना चाहते हैं.
मुकेश ने बताया कि जब वो सलमान के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचे तो वो कुछ अलग मूड में थे. उन्होंने थोड़ी देर इंतजार किया और फिर सलमान के पास पहुंचे. सलमान ने दोनों बच्चियों से बात की और उन्होंने भी हर्षाली को चुना. मुकेश ने आगे बताया कि फिर भी उन्होंने मन रखने के लिए दूसरी बच्ची को 'बजरंगी भाईजान' में एक छोटा सा सीन दिया. फिल्म में ढाबे पर खाना खा रहे सलमान को जो दूसरी बच्ची मिलती है, वो वही दूसरी बच्ची है.
दूसरी बच्ची को मिली 'ब्रह्मास्त्र' मुकेश ने कहा कि उनके दिमाग में ये सवाल रह गया था कि दूसरी बच्ची का क्या? तो बाद में जब उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के लिए कास्टिंग की, तो उस दूसरी बच्ची को कास्ट क्या. दोनों फिल्मों की डिटेल्स देखने पर पता चलता है कि इस बच्ची का नाम काशवी कोठारी है.
'ब्रह्मास्त्र' देखने वालों को याद होगा कि फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार एक अनाथालय में रहता है. यहां पर वो एक बच्ची के साथ नजर आते हैं, जिसका किरदार फिल्म में काशवी ने निभाया है. मुंबई की रहने वाली काशवी ने टीवी सीरियल 'देवांशी' में भी काम किया है.

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











