
सर्बिया में अमोनिया गैस के रिसाव से आपात स्थिति घोषित, दर्जनों लोग बीमार, हाईवे और स्कूल बंद
AajTak
सर्बिया के पिरोट में बड़ा हादसा हो गया. यहां अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. करीब 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्कूल और हाईवे को बंद कर दिया गया है. साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वह घर से बाहर न निकलें, नल का पानी न पीएं.
सर्बिया के पिरोट में बड़ा हादसा हो गया. यहां अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. अफरा-तफरी के बीच करीब 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस जहरीली गैस के चलते दर्जनों लोग बीमार हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुल्गारिया से सर्बिया ट्रैक पर अमोनिया ले जा रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई थी, इसके चलते ज्वलनशील और जहरीली गैस फैल गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक बुल्गारिया बॉर्डर के पास ईस्टर्न सिटी पिरोट में अमोनिया गैस रिसाव के बाद आपातकालीन स्थिति घोषित कर दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. साथ ही अप्रिय घटना से बचने के लिए पूर्वी सर्बिया में स्कूलों और अन्य सार्वजनिक संस्थानों के साथ बंद करने के आदेश दिए गए हैं.
इंफ्रास्ट्रक्चर मंत्री गोरान वेसिक ने कहा कि घटनास्थल पर स्थिति से निपटने और आगे के नुकसान को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि हादसा शायद खराब इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से हुआ है. हालांकि इस बारे में जांच की जाएगी कि क्या अमोनिया गैस के ट्रांसपोर्टेशन के लिए सख्त प्रक्रियाओं का उल्लंघन किया गया था.
अधिकारियों ने कहा कि पिरोट में कई स्थानों पर इस बात की जांच की गई कि आसपास के वातावरण में अमोनिया गैस है. तो इसके बहुत साक्ष्य नहीं मिले. लेकिन फिर भी स्थानीय अधिकारियों ने अभी भी लोगों को सतर्क रहने और घर के अंदर रहने की सलाह दी है. जबकि स्कूल और अन्य सार्वजनिक संस्थान बंद हैं.
स्थानीय मीडिया के मुताबिक अमोनिया गैस के रिसाव के चलते 50 से ज्यादा लोग अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचे. जबकि 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र के लोगों को भी सलाह दी गई है कि वे फिलहाल नल का पानी न पिएं या खान पकाने के लिए इसका इस्तेमाल न करें.
ये भी देखें

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











