
सर्जरी कराकर पुरुष बन गई ये मशहूर एक्ट्रेस, 6 पैक एब्स में शेयर की तस्वीर
AajTak
हॉलीवुड की सुपरस्टार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस एलेन पेज ने अपनी सर्जरी के बाद 6 पैक एब्स में फोटो शेयर की है. जूनो और इंसेप्शन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं एलन अब एलट पेज के नाम से जानी जाती हैं. एलट ने दिसंबर 2020 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के सहारे बताया था कि वो एक ट्रांसजेंडर हैं.
हॉलीवुड की सुपरस्टार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस एलेन पेज ने अपनी सर्जरी के बाद 6 पैक एब्स में फोटो शेयर की है. जूनो और इंसेप्शन जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकीं एलन अब एलट पेज के नाम से जानी जाती हैं. एलट ने दिसंबर 2020 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के सहारे बताया था कि वो एक ट्रांसजेंडर हैं. (फोटो क्रेडिट: एलट पेज, इंस्टाग्राम) ओपेरा विन्फ्रे के साथ इंटरव्यू में एलट ने कहा था कि उनका बचपन सामान्य था लेकिन टीनेज दौर में अपने शरीर में बदलाव देखने पर वे बहुत ज्यादा असहज रहने लगे थे. उस दौर में एलट टॉमबॉय की तरह रहते थे लेकिन जैसे-जैसे उनका करियर हॉलीवुड में उफान ले रहा था, वे अपनी पर्सनल लाइफ में उतने ही ज्यादा परेशान हो रहे थे. (फोटो क्रेडिट: एलट पेज, इंस्टाग्राम) उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में कहा- साल 2007 में फिल्म जूनो को प्रमोट करने के दौरान ऑस्कर की रेड कारपेट पर मैंने एक ड्रेस पहनी थीं लेकिन मैं अपनी ही तस्वीरों को देख भी नहीं पा रहा था. इसके कुछ सालों बाद फिल्म इंसेप्शन के प्रीमियर के दौरान भी मैंने कुछ ड्रेस पहनी थी लेकिन मुझे पैनिक अटैक आने लगे थे और आफ्टर पार्टी के दौरान बहुत घबराहट होने लगी थी. (फोटो क्रेडिट: एलट पेज, इंस्टाग्राम)
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











