
सरेंडर की तैयारी में था अमृतपाल, 37 KM से पीछा कर रही थी पुलिस, नाके से चकमा देकर ऐसे हुआ फरार
AajTak
अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस देर रात से ही होशियारपुर में सर्च ऑपरेशन चला रही है. सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल इंटरनेशनल मीडिया को इंटरव्यू देने के बाद सरेंडर करने की तैयारी में था.
खालिस्तान समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' संगठन के चीफ अमृतपाल सिंह के पंजाब में होने की संभावना है. अमृतपाल के पंजाब में होने के दावे के बाद पंजाब पुलिस होशियारपुर में सर्च ऑपरेशन चला रही है. बताया जा रहा है कि अमृतपाल पंजाब पुलिस को एक बार फिर चकमा देने में कामयाब हो गया. इस बीच अमृतपाल सिंह का प्लान भी सामने आया है.
सूत्रों का कहना है कि अमृतपाल सिंह एक इंटरनेशनल चैनल को इंटरव्यू देने के लिए जालंधर वापस जा रहा था. उसका प्लान था कि वह पहले इस पूरे मामले को लेकर बयान देगा और फिर पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर देगा, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी हो गई और उसका प्लान धरा ही रह गया.
पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट अमृतपाल की पंजाब नंबर की इनोवा गाड़ी (PB 10 CK 0527) का फगवाड़ा से ही पीछा कर रही थी. ड्राइवर ने गाड़ी भगाकर होशियारपुर ज़िले के गांव मरनाईया के गुरुद्वारे में घुसा दी. उसके बाद गाड़ी को चालू हालत में छोड़कर गाड़ी में सवार दोनों संदिग्ध दीवार कूदकर भाग गए. हालांकि इस तरह गाड़ी को छोड़कर भागने वाले कौन थे, कोई भी नहीं देख पाया. अमृतपाल होशियारपुर में एक बार फिर चकमा देकर पुलिस नाका तोड़ भाग गया. उसके साथ उसका सहयोगी पप्पलप्रीत और एक सहयोगी भी भागा है. फिलहाल पंजाब पुलिस की टीमों ने आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
इनोवा गाड़ी से फरार होने वाला अमृतपाल ही था
इससे पहले पंजाब पुलिस ने होशियारपुर में अमृतपाल की गाड़ी के पीछे चलने वाले दो लोगों को हिरासत में लिया था. उन्होंने पुलिस पूछताछ में कंफर्म किया कि इनोवा गाड़ी से फरार हुआ शख्स अमृतपाल ही थी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अमृतपाल के साथ पप्पलप्रीत और तीसरा शख्स भी मौजूद था.
लखीमपुर खीरी में ही छिपा था अमृतपाल!

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











