
सरस्वती पूजा में भोजपुरी गानों पर ठुमके, पंडाल बना डांस फ्लोर... अश्लील डांस का वीडियो सामने आने से हंगामा
AajTak
सूरत के कतारगाम वेड रोड स्थित आनंद पार्क सोसाइटी में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा के दौरान कथित अश्लील डांस का वीडियो वायरल हो गया. आरोप है कि मंच पर भोजपुरी और हिंदी फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए गए. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. आयोजक आशीष कुशवाहा ने आरोपों से इनकार करते हुए भक्ति कार्यक्रम होने की बात कही है.
डायमंड सिटी के नाम से पहचाने जाने वाले सूरत शहर से एक शर्मनाक और विवादित मामला सामने आया है. कतारगाम वेड रोड इलाके की आनंद पार्क सोसाइटी में वसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया था. लेकिन इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति के बजाय अश्लीलता परोसे जाने के आरोप लग रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है.
आरोप है कि पूजा के दौरान स्टेज पर भोजपुरी और हिंदी फ़िल्मों के गानों पर महिलाओं से ठुमके लगवाए गए. कार्यक्रम में मौजूद परिवार, बुजुर्ग और महिलाएं इस दृश्य से असहज और शर्मिंदा हो गईं. खास चिंता इस बात को लेकर जताई जा रही है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: सूरत में महिलाएं बनी रणचंडी, सड़क पर एक दूसरे को बाल पकड़कर घसीटा, चले लात मुक्के, VIDEO
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
कार्यक्रम के दौरान हुए कथित अश्लील डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. वीडियो सामने आने के बाद पूरे इलाके में इस आयोजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरस्वती पूजा जैसे पवित्र अवसर पर इस तरह का आयोजन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है.
सोसाइटी के कुछ जागरूक नागरिकों ने इस आयोजन का विरोध किया है और आयोजकों पर धार्मिक कार्यक्रम की आड़ में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि भक्ति के नाम पर सार्वजनिक मंच से मर्यादाएं लांघी गईं, जो समाज के लिए गलत संदेश देता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







