
सरपंच चुनाव जीतने के लिए चोरी, 200 CCTV खंगालकर 38 लाख का माल बरामद, राजस्थान से अहमदाबाद बाइक पर आते थे चोर
AajTak
अहमदाबाद के घाटलोडिया में बंद घर से हुई लाखों की चोरी का जोन-1 एलसीबी ने खुलासा किया है. पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज जांचकर राजस्थान के दिनेश मीना को गिरफ्तार किया. आरोपी ने सरपंच चुनाव में खर्च जुटाने के लिए साथियों संग चोरी की थी.
अहमदाबाद के घाटलोडिया इलाके में जनवरी महीने में बंद घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का मामला जोन-1 एलसीबी ने सुलझा लिया है. पुलिस ने इस मामले में राजस्थान निवासी दिनेश मीना को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से करीब 38 लाख रुपये के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं.
पुलिस के मुताबिक घाटलोडिया में रहने वाला एक परिवार पारिवारिक काम से राजकोट गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने घर की छत पर लगी वेंटिलेशन ग्रिल खोलकर अंदर प्रवेश किया और करीब 13 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चुरा लिए. चोरी की सूचना मिलने के बाद जोन-1 एलसीबी की टीम ने जांच शुरू की.
जोन-1 एलसीबी ने 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले
पुलिस ने चारों दिशाओं से करीब 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच में सामने आया कि तीन लोग बाइक पर सवार होकर चोरी करने आए थे. बाइक नंबर के आधार पर एक आरोपी की पहचान आदतन चोर दिनेश मीना के रूप में हुई.
पूछताछ में पता चला कि दिनेश अपने दो साथियों कमलेश और ईश्वर के साथ अहमदाबाद आया था. कमलेश और ईश्वर ने घर में घुसकर चोरी को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार कमलेश पहले भी कई मामलों में वांछित है.
सरपंच चुनाव का खर्च जुटाने के लिए रची चोरी की साजिश

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








