
सरदार पटेल की 150वीं जयंती... भोपाल के स्कूल की लड़कियों का बैंड स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में करेगा परफॉर्म, PM मोदी रहेंगे मौजूद
AajTak
Girls Band Bhopal: इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे. यह आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हो रहा है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट ईदगाह हिल्स स्कूल (St Joseph Convent Idgah Hills School) की छात्राओं के बैंड ने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है. यह बैंड 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी कैंपस में आयोजित एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम में प्रस्तुति देगा.
स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस टीम का चयन किया है. भोपाल की 30 लड़कियों वाला यह बैंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में प्रस्तुति देगा.
यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर लड़कों के वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजस्थान की टीम के साथ संयुक्त रूप से प्रस्तुति देगी. यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है.
एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल की टीम राज्य पुलिस बल, बीएसएफ, अन्य सुरक्षा बलों और एनसीसी की टीमों के साथ मंच साझा करेगी.
हिंदी से लेकर जर्मन धुन तक का होगा प्रदर्शन 30 लड़कियों का यह बैंड अपने ट्रेनर रसिक नागर पांडे के साथ 23 अक्टूबर को गुजरात के लिए रवाना होगा. पांडे ने बताया कि बैंड हिंदी, गुजराती, अंग्रेजी, स्पेनिश और जर्मन धुनों का प्रदर्शन करेगा.
स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर लिली ने कहा कि टीम पिछले 15 दिनों से इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम की तैयारी कर रही है और यह स्कूल, भोपाल और पूरे मध्य प्रदेश के लिए गर्व की बात है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









