
'सरकार मुद्दे को सुलझाना चाहती है, लोग पहलवानों का इस्तेमाल कर रहे...', बोलीं बबीता फोगाट
AajTak
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों के आंदोलन पर कुश्ती महासंघ की निगरानी समिति की सदस्य रह चुकीं बबीता फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोग पहलवानों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उनको कानूनी प्रक्रिया और सिस्टम पर भरोसा रखना चाहिए. सरकार इस मुद्दे को सुलझाना चाहती है.
दिल्ली में पहलवानों के आंदोलन के तीन मुख्य चेहरे (बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट) अब अपनी जॉब पर वापस लौट गए हैं. साक्षी मलिक ने कहा कि सत्याग्रह के साथ-साथ वो रेलवे में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. उनकी ये सफाई उन खबरों के बाद आई, जिनमें कहा गया था कि साक्षी पहलवानों के आंदोलन से पीछे हट गई हैं. उन्होंने इन खबरों को गलत बताया और कहा कि इंसाफ की लड़ाई में हम में से कोई न पीछे हटा है और न हटेगा.
इसी बीच कुश्ती महासंघ की निगरानी समिति की सदस्य रह चुकीं बबीता फोगाट ने पहलवानों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "लोग पहलवानों का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्हें कानूनी प्रक्रिया और सिस्टम पर भरोसा रखना चाहिए. सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के लिए सब कुछ कर रही है. मैं हमेशा उनके (पहलवानों) साथ हूं".
सवाल- ये आंदोलन किस दिशा में जाता दिख रहा है?
जवाब: खिलाड़ियों की जो मांगें हैं, उन पर सरकार की पूरी नजर है, सरकार हर चीज को देख भी रही है और संभाल भी रही है.
सवाल- कमेटी के सदस्य के रूप में आपका नाम कैसे आया?
जवाब- सभी खिलाड़ियों ने मिलकर साक्षी का नाम लेने का फैसला किया था. साक्षी ने खुद कहा था कि मैं नहीं संभाल पाऊंगी. साक्षी ने कहा कि आप लोग अगर सहमत हों तो चाहूंगी कि बबीता को कमेटी का सदस्य बनाया जाए. इस पर सभी ने सहमति भी दी. मैंने किसी के साथ अन्याय नहीं किया और न होने दूंगी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







