
'सरकार क्या छिपा रही?', जानें तवांग में झड़प को लेकर क्या कह रहे चीनी
AajTak
चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई झड़प को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर चीन के यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि यह विवाद अमेरिका करवा रहा है तो कोई अपनी ही शी जिनपिंग सरकार से नाराज है.
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर से तनाव पैदा हो गया है. भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि चीन के साथ इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिक की जान नहीं गई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है. वहीं चीन ने इस बारे में ज्यादा जानकारी न देते हुए सिर्फ कहा है कि भारतीय सीमा पर स्थिति 'स्थिर' है.
हालांकि शी जिनपिंग सरकार सैन्य झड़प को लेकर कुछ कहे या न कहे लेकिन सोशल मीडिया साइट वीबो (Weibo) पर चीनी यूजर्स की ओर से जरूर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.
वीबो पर एक यूजर ने कहा कि पहले अफगानिस्तान में चीनी होटल पर हमला किया गया और अब हम देख रहे हैं कि भारत भी सीमा पर हमें भड़का रहा है. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि जब भी महामारी को लेकर लोगों का गुस्सा फूटता है, कुछ ऐसा ही हो जाता है.
एक चीनी यूजर ने तवांग झड़प को लेकर कहा कि यहां इतने सारे आंतरिक मुद्दे हैं, इसलिए यह सिर्फ ध्यान बांटने वाला मुद्दा है.
वहीं एक चीनी यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इस झड़प को चीन को एक मौके की तरह लेकर अपने सभी नए हथियारों और उपकरणों की टेस्टिंग कर लेनी चाहिए.
एक अन्य यूजर ने कहा कि, ''मुझे इस झड़प की कोई चिंता नहीं है. मैं बस परेशान हूं कि हमारे देश में यह सभी मामले पारदर्शी तरीके से रिपोर्ट क्यों नहीं किए जा रहे हैं. आखिर सरकार को किस बात का डर है. आपके अंदर सरकार को ठीक तरह से चलाने का आत्मविश्वास नहीं है.''

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










