
सरकार की बैठक के बाद फैसला, खाने वाले तेल होंगे इतने सस्ते!
AajTak
तेल बनाने वाली कंपनियों ने वैश्विक बाजार में आई कीमतों में नरमी के बाद घरेलू बाजार में खाद्य तेल की कीमतें कम करने पर सहमति जताई है. जुलाई में खाद्य प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने खाने वाले तेल (Edible Oil) की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था.
महंगाई (Inflation) से परेशान लोगों को आने वाले दिनों में थोड़ी राहत मिलने वाली है. अगले कुछ दिनों में खाने वाले तेल की खुदरा कीमतों (Edible Oil Price) में गिरावट सकती है. खाद्य और उपभोक्ता मंत्रालय के साथ हुई बैठक के बाद खाद्य तेल प्रोसेसर और निर्माताओं ने तेल की कीमतों में कटौती करने पर सहमति जताई है. विदेशी मार्केट में खाने वाले तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद घरेलू कीमतों में कटौती की जा सकती है. सरकार की कोशिश है कि गिरी हुई कीमतों लाभ घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिले.
10 से 12 रुपये हो सकता है सस्ता
खबरों की मानें तो तेल बनाने वाली कंपनियों ने वैश्विक बाजार में आई कीमतों में नरमी के बाद घरेलू बाजार में खाद्य तेल की कीमतें कम करने पर सहमति जताई है. आने वाले दिनों में खाने वाले तेल की खुदरा कीमतों में 10-12 रुपये की गिरावट आ सकती है. हालांकि, पिछले महीने भी तेल निर्माताओं ने कीमतों में कटौती की थी. लेकिन मंत्रालय का मानना है कि वैश्विक कीमतों में गिरावट के बाद अभी भी कीमतों में कटौती की गुंजाइश है.
पिछले महीने घटे थे दाम
जुलाई में खाद्य प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी अडानी विल्मर (Adani Wilmar) ने खाने वाले तेल (Edible Oil) की कीमतों में 30 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था. तब अडानी विल्मर ने एक बयान में कहा था कि वैश्विक कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए कम रेट पर उपभोक्ताओं तक खाद्य तेल को पहुंचाने के क्रम में कंपनी ये कटौती की है.
इस वजह से विदेशी बाजार में बढ़ी थीं कीमतें

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












